{"_id":"60c09200ef0399742d666107","slug":"world-brain-tumor-day-smokers-are-at-higher-risk-of-brain-tumors","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस: धूम्रपान करने वालों को ब्रेन ट्यूमर का ज्यादा खतरा, ये हैं लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस: धूम्रपान करने वालों को ब्रेन ट्यूमर का ज्यादा खतरा, ये हैं लक्षण
Wed, 09 Jun 2021 03:33 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 09 Jun 2021 03:33 PM IST
सार
ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में कई बार आंखों से धुंधला दिखाई देने लगता है। सुबह उठने पर सिर में तेज दर्द होता है और कई बार बेहोशी जैसी हालत हो जाती है। ऐसे लक्षणों को नजर अंदाज न करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
धूम्रपान करने वाले लोगों में ब्रेन ट्यूमर का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। रेडिएशन के संपर्क में ज्यादा समय तक रहने वालों को भी इससे सावधान रहने की जरूरत है। मंगलवार को ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया गया। यह हर साल आठ जून को मनाया जाता है। इसका मकसद यही है कि लोग ब्रेन ट्यूमर से बचाव के लिए जागरूक हों। इन दिनों यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहली बार इसे जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था। यह संगठन लोगों को लक्षणों और बचाव के प्रति सजग करने का काम करता है।
विज्ञापन
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में कई बार आंखों से धुंधला दिखाई देने लगता है। सुबह उठने पर सिर में तेज दर्द होता है और कई बार बेहोशी जैसी हालत हो जाती है। ऐसे लक्षणों को नजर अंदाज न करें। जल्द ही योग्य चिकित्सक से जांच कराकर उपचार लें।
विज्ञापन
न्यूरोसर्जन डॉ. अमित बिंदल ने बताया कि घबराहट और उल्टी का होना भी इसके लक्षण हो सकते हैं। वहीं व्यवहार में बदलाव के साथ बोलने और सुनने में भी कठिनाई का अनुभव हो तो भी इसे नजर अंदाज न करें। शुरुआती लक्षण दिखने पर ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
मस्तिष्क में बढ़ जाती हैं असामान्य कोशिकाएं
विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रेन ट्यूमर में मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं। कोशिकाओं के असामान्य रूप से बढ़ने पर गांठ बन जाती है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। उचित समय पर ही जांच और उपचार कराना चाहिए।