फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers were happy seeing the behavior of the RSS chief Mohan Bhagwat in Shamli

संघ प्रमुख के सादगी भरे व्यवहार के कायल हुए कार्यकर्ता, अतिरिक्त सुविधा से इंकार और खाया सादा भोजन

Wed, 05 Jun 2019 08:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Jun 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Workers were happy seeing the behavior of the RSS chief Mohan Bhagwat in Shamli
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : PTI

शामली शहर के सिल्वर बेल्स स्कूल में संघ के शिक्षा वर्ग के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षण शिविर में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पहले ही दिन कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। उन्होंने न केवल अपने कमरे में चल रहा एसी बंद करा दिया, बल्कि कोई भी अतिरिक्त सुविधा लेने से इंकार कर दिया। मोहन भागवत ने प्रशिक्षणार्थियों के साथ सादा भोजन भी किया।

विज्ञापन

 
दरअसल, संघ प्रमुख के लिए स्कूल परिसर में घुसते ही बने गेस्ट हाउस में ठहरने का इंतजाम किया गया है, जिस कमरे में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी उसमें एसी लगे थे। जैसे ही संघ प्रमुख अपने कक्ष में पहुंचे। वहां चल रहे एसी से कमरा बहुत ठंडा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहकर एसी बंद करा दिया। कहा कि उनके लिए पंखा बहुत है। कहा कि जिन सुविधाओं में स्वयंसेवक रुके हैं उसी तरह वे रहेंगे। यही नहीं भागवत ने कोई भी अतिरिक्त सुविधा भी नहीं ली। उन्होंने प्रशिक्षण में आए स्वयंसेवकों के लिए जो नाश्ता खाना बना था वही उन्होंने भी खाया। उन्होंने कहा कि जैसे सब हैं वैसे ही हम हैं। भागवत का ये सादगी भरा व्यवहार देख संघ कार्यकर्ता भी समझ गए कि इसे ही संघ का अनुशासन कहते हैं। 
विज्ञापन


वहीं संघ पदाधिकारियों के अनुसार बुधवार को भागवत ने प्रशिक्षण शिविर के बारे में जानकारी ली और व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके शिविर संबंधी जानकारी ली। शिविर में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक, मेरठ के प्रांत प्रचारक धनीराम, क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार, पूर्व जिला व्यवस्था प्रमुख ब्रजेश कुमार, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल आदि व्यवस्थाओं में डटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थियों से होगा संवाद
संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को शिविर विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे। वे सुबह के सत्र में होने वाले संवाद ओर दोपहर में चर्चा में प्रशिक्षणार्थियों से रुबरु होंगे। प्रशिक्षणार्थी उनसे अपने मन की बात पूछेंगे। दोपहर में उनका संबोधन भी होगा। सात जून को भी इसी तरह कार्यक्रम होगा। आठ जून को दोपहर बाद वे शिविर से प्रस्थान कर जाएंगे। आठ जून तक भागवत केवल स्कूल परिसर में ही रहेंगे। इसके अलावा संघ प्रमुख के आठ जून को प्रस्थान के बाद शहर में आरएसएस के स्वयंसेवकों के पथ संचलन की तैयारी है। इसके लिए संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस को भी अवगत करा दिया है। पुलिस प्रशासन इसकी तैयारी में भी जुट गई हैं। 

155 प्रशिक्षार्थी ले रहे भाग
संघ के इस शिविर में मेरठ, मऊ, गढ़वाल, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद जनपदों से आए 155 स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर 16 जून तक चलेगा। समापन पर भव्य आयोजन होगा। इस आयोजन में संघ के करीब 60 स्वयंसेवक विभिन्न व्यवस्थाएं संभाले हुए हैं।

संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय के कार्यक्रमों का समय
सुबह 4 बजे               एकात्मता स्तोत्र और मंत्र
5.20 से 7.25 तक       संघ स्थान
7.40 से 9.05 तक       अल्पाहार और स्नान
9.10 से 10.00 तक     योग निद्रा और अभ्यास कालांश
10.30 से 11.20 तक    संवाद कालांश
11.55 बजे                भोजन मंत्र
2.20  बजे                 जागरण
2.35 से 3.35             चर्चा 
3.55 से 5.05 तक      बौद्धिक वर्ग
शाम 5.05 बजे          स्वल्पाहार
6.00 से 7.45 बजे      संघ स्थान
रात्रि 8.05                भोजन मंत्र
रात 8.55 -9.45       रात्रि कार्यक्रम 
रात 10 बजे             दीप विसृजन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed