फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers busy in making RLD rally a success

Meerut News: रालोद की रैली को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

Thu, 23 Apr 2026 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Workers busy in making RLD rally a success
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। क्षेत्र के गांव ईकड़ी में 25 अप्रैल को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोकदल की रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रैली को सफल बनाने के लिए आरएलडी के महासचिव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
उन्होंने कस्बा हर्रा, करनावल और ईकड़ी सहित आसपास के गांवों में लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जिस तरह केंद्र और राज्य में लोकदल व भाजपा का गठबंधन है। उसी तरह क्षेत्र में भी विकास की गति को तेज करने के लिए जनता का समर्थन बेहद जरूरी है। आने वाली रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इस गठबंधन की मजबूती को दर्शाएगी। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को ईकड़ी में आयोजित होने वाली इस रैली को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह संबोधित करेंगे। इस मौके पर हर्रा चेयरमैन कौम मोहम्मद अली, सतपाल यादव, नबी हसन, रिहान चौहान और मोहम्मद चौहान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
ईकड़ी में रैली की तैयारियां पूरी, जनसमर्थन जुटाने में जुटे कार्यकर्ता
सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव ईकड़ी में 25 अप्रैल को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जनसभा को सफल बनाने के लिए गोटका, छुर, करनावल, रोहटा, मढ़ी समेत कई गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि यह रैली क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने में अहम साबित होगी। इसमें जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील रोहटा ने कहा कि जनता का उत्साह इस बात का संकेत है कि जनसभा ऐतिहासिक बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। इस मौके पर विधायक गुलाम मोहम्मद, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, सत्येंद्र तोमर, गौरव जिटौली, संजय चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed