{"_id":"5c345ad7bdec2256d14f4ae6","slug":"worker-died-after-torture-while-he-demand-for-his-labor-charge-in-meerut-case-field","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मजदूरी मांगने पर मजदूर को दी घोर यातनाएं, मौत, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मजदूरी मांगने पर मजदूर को दी घोर यातनाएं, मौत, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Tue, 08 Jan 2019 01:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
death
मेरठ जनपद के फलावदा में मजदूरी मांगने पर एक व्यक्ति को तीन लोगों ने घोर यातनाएं दीं।जिसके बाद मजदूर की मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मामला फलावदा थानाक्षेत्र के गांव खलादपुर है। अनुसूचित जाति का बिजेंद्र उर्फ छोटू (50) पुत्र चंदर मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। उसके परिजनों ने गांव के सुल्तान पर मजदूरी का पैसा बकाया बताया। बताया जा रहा है कि तीन जनवरी को बिजेंद्र रुपये मांगने सुल्तान के घर गया था जहां मजदूरी देने के बजाय उससे बुरी तरह मारपीट की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि सुल्तान और उसके साथी करन व सोनू ने उससे मारपीट की। इस दौरान उसके गुप्तांग पर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह घरों से फरार मिले।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/