फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Work boycott of contract linemen supply affected

आउटसोर्स फर्म का निर्धारण नहीं होने पर संविदा लाइनमैनों का कार्यबहिष्कार, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Tue, 12 Oct 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Work boycott of contract linemen supply affected
संविदा लाइनमैनों का कार्य बहिष्कार, आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

मेरठ। आउटसोर्स फर्म के फेर में संविदा लाइनमैनों ने काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके चलते बिजली आपूर्ति पटरी से उतरने लगी है। फाल्ट ठीक होने में आ रही दिक्कत के चलते जेई और टीजी-2 ने भी अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले से अवगत करा दिया है। दूसरी तरफ संविदा लाइनमैन संगठन ने एमडी को पत्र भेजकर मामले को सुलझाने की अपील की है। संगठन नेताओं का कहना है कि जब तक मामले का हल नहीं होगा तब कि संविदा लाइनमैन काम पर नहीं लौटेंगे।
पीवीवीएनएल में स्थायी लाइनमैन स्टाफ की कमी के चलते संविदा लाइनमैनों से काम कराया जा रहा है। संविदा लाइनमैनों की आपूर्ति आउटसोर्स फर्मों के माध्यम से की जाती है। संविदा लाइनमैनों का ठेका 30 सितंबर तक ब्रॉडकास्ट इंजीनियर कंसलटेंट इंडिया लिमिटेड (बेसिल) के पास था। ठेका खत्म होने से पहले ही डिस्कॉम ने 25 सितंबर को बेसिल का ठेका तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया था। लेकिन पांच दिन बाद ही 30 सितंबर को यह ठेका एक दूसरी फर्म ईजी सोर्स कंपनी को दे दिया गया।
विज्ञापन

दो कंपनियों के बीच में फंसे संविदा लाइनमैनों से ठेका विस्तार के बाद न तो बेसिल कंपनी के अधिकारियों ने मुलाकात की और न ही नई फर्म ईजी सोर्स कंपनी अधिकारियों ने। इससे संविदा लाइनमैनों में गुस्सा है। समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और महासचिव अमित खारी ने कहा कि दो कंपनियों के भ्रम और नई कंपनी द्वारा दुर्घटना होने पर कर्मचारी का इलाज नहीं कराने की बात को लेकर कर्मचारी नाराज हैं। शहर के अधीक्षण अभियंता विजयपाल ने बताया कि संविदा लाइनमैन का ठेका ईजी सोर्स कंपनी को छह महीने के लिए दिया गया है। संविदा लाइनमैनों की जो भी दिक्कत है उसके लिए कंपनी से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रभावित हुई बिजली
नौचंदी, सेंट लुक्स, सिविल लाइन, गंगानगर, जागृति विहार, शास्त्रीनगर, मंगल पांडे नगर, टाउन हाल, एमईएस, लेडीज पार्क, लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, काजीपुर, हापुड़ रोड, शारदा रोड, रामलीला ग्राउंड, माधवपुरम, मोहकमपुर, बेगमपुल, सदर बाजार, पुराना आरटीओ, रोहटा रोड, रेलवे रोड आदि बिजलीघरों के साथ ही गांवों के बिजलीघरों पर भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसे देखते हुए बिजलीघरों के जेई और टीजी-2 ने अधिकारियों को पत्र भेजकर लाइनमैैैनों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed