{"_id":"5efcec068ebc3e42f57dab83","slug":"womens-commission-summoned-the-report-from-dm-of-meerut-city-news-mrt489171019","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज्य महिला आयोग ने मेरठ के डीएम से तलब की रिपोर्ट, जानें- क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राज्य महिला आयोग ने मेरठ के डीएम से तलब की रिपोर्ट, जानें- क्या है पूरा मामला
Thu, 02 Jul 2020 11:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
डीएम मेरठ अनिल ढींगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य महिला आयोग ने मेरठ के डीएम से लालकुर्ती स्थित नारी निकेतन की किशोरी के संक्रमित पाए जाने के मामले में रिपोर्ट तलब की है। आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने संबंधित अधिकारियों को महिलाओं के लिए संचालित सभी गृहों व बंदीगृहों में कोविड-19 से बचाव के व्यापक इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आयोग की अध्यक्ष ने डीएम मेरठ को प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत नारी निकेतन की संक्रमित किशोरी का जरूरी उपचार कराने के साथ गृह की अन्य संवासिनियों को संक्रमण से बचाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने डीएम से संक्रमित संवासिनियों के उपचार संबंधी रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
वहीं, महानिदेशक कारागार व सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजकर महिलाओं के लिए संचालित सभी गृहों व महिला बंदीगृहों में बचाव के व्यापक इंतजाम किए जाने और इसे लेकर रिपोर्ट दिए जाने को कहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: राज्यमंत्री के नाम से महिला के फोन पर भेजे अशोभनीय मैसेज, पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
सभी संवासिनियों का टेस्ट कराया जा चुका
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम एवं सदस्य राखी त्यागी ने सीडीओ ईशा दुहन से मिलकर नारी निकेतन की सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा है। वहीं, जिला प्रोबेशन अधिकारी महेश कुमार कंडवाल ने बताया कि ये किशोरी गाजियाबाद के ग्रेसकियर होम से भेजी गई थी। इसको प्रोटोकॉल के अनुसार 14 दिन आइसोलेशन में रखा गया था। इसके बाद ही ये पॉजिटिव आई। अब इसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
उन्होंने बताया कि नारी निकेतन में सभी का टेस्ट कराया जा चुका है। वहीं, अगले चरण में बाल संप्रेक्षण गृह में टेस्ट कराने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी संस्थाओं को नगर निगम से सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं, किसी भी नए प्रवेश को क्वारंटीन करना अनिवार्य किया है। वहीं, टेस्ट प्रक्रिया की मॉनिटरिंग विभागीय अधिकारियों और डीएम के माध्यम से की जा रही है
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/