{"_id":"683862973a405b78a908b3ce","slug":"women-were-given-information-about-the-schemes-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103198-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को योजनाओं की जानकारियां दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को योजनाओं की जानकारियां दी
विज्ञापन
हस्तिनापुर। नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत विकास खंड सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने महिलाओं को जानकारियां दी। अध्यक्षता भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष नीरज गोयल ने की।
भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष नीरज गोयल ने कहा कि भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियों को जागरूक किया जा रहा है, क्योंकि आगे चलकर वह भी परिवार की जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बेटी से लेकर मां तक के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं, जिनका उन्हें लाभ दिया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को उन तक पहुंचाना है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुज भाटी, एडीओ पंचायत धीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ग्राम सचिव विनीत राणा, सौरव कश्यप, शक्ति सिंह आकांक्षा, रोहित जैनर, प्रेम सिंह यादव, धर्मेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, बीएल राणा, अंकुश आदि मौजूद रहे।