{"_id":"5cb6fdeebdec22140233696e","slug":"women-s-ruckus-in-shamli-after-objectionable-remarks-against-jaya-prada-by-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, फूंका आजम खान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयाप्रदा के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, फूंका आजम खान का पुतला
Wed, 17 Apr 2019 04:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 17 Apr 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने आजम खां का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ सपा नेता आजम खान द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में शामली की महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा। इस दौरान महिलाओं ने आजम खान का पुतला फूंका। इतना ही नहीं बल्कि महिलाओं ने आजम खान के पुतले पर जूतों भी बरसाए।
विज्ञापन
शामली में सदर कोतवाली क्षेत्र के विजय चौक पर बुधवार को हिंदू जागरण मंच एवं वीरांगना वाहिनी ने आजम खान का पुतला फूंका और रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आजम खान जब भी बोलते हैं गलत ही बोलते हैं। ऐसे व्यक्ति का चुनाव आयोग को नॉमिनेशन रद्द कर देना चाहिए।
विज्ञापन
वीरांगना वाहिनी की सदस्यों ने कहा कि जयप्रदा के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरे महिला समाज का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आजम खान ने अपनी दूषित मानसिकता का परिचय दिया है। वह महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते और इस तरह की टिप्पणी कर महिलाओं का अपमान किया है। इस अवसर पर रेखा संगल, शशी अरोरा, सुनीता बंसल, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/