वेस्ट यूपी में बिजनौर के बाद सहारनपुर की महिला की चोटी कटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटी काटने वाला ‘भूत’ अब बिजनौर जिले के धामपुर और सहारनपुर में भी पहुंच गया है। धामपुर थाने के गांव पाड़ली मांडू के टीकम सिंह प्रजापति ने बताया कि गांव में उनका संयुक्त परिवार है। मामला गुरुवार सुबह का है। जब परिवार के सभी लोग सोए थे, तो उनके छोटे भाई नरेश की पत्नी पुष्पा अचानक डर गईं। पुष्पा के पास कुछ दूरी पर पुष्पा की जेठानी सो रही थी। पुष्पा की डर की वजह से जब चीख निकली तो परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। पुष्पा ने बताया कि उसे ऐसा लगा कि कोई आदमी कुर्ता और पजामे में उसके पास खड़ा है, लेकिन प्रयास करने पर वह उसका चेहरे नहीं देख सकी। जब उसे शोर मचाया तब उसके पास दूर तक कोई भी नहीं था। परिवार के लोगों ने बताया कि तब तक किसी को पता नहीं लगा कि उसकी चोटी कटी है और उसकी मच्छरदानी लगी चारपाई पर ही रखी है। मामला शांत होने के बाद परिवार के सभी लोग काम से लग गए और परिवार के महिलाओं ने घर की सफाई शुरू कर दी है। इस दौरान जब पुष्पा घर में झाड़ू लगा रही थी तो उसके अपने बालों के कटे होने का आभास हुआ। उसने जाकर देखा तो उसके कटे बाल बिस्तर पर रखे हैं। तब से पुष्पा सदमे में है। परिवार के लोगों का कहना है कि भूतप्रेत आदि को नहीं मानते हैं। पता नहीं फिर भी ऐसे कैसे हो गया। लोगों ने ऐसे भूतप्रेत का साया करार देते हुए सतर्कता बरतने का एक-दूसरे को सुझाव दिया है। कुछ लोगों ने साये से निपटने के लिए गांव में देवी देवताओं को प्रसन्न करने को देवी यज्ञ कराने की बात कही है। उधर, सीओ सुशील कुमार का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है, फिलहाल वह टीम को गांव में भेजकर जांच करा रहे हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/