फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women quote in court not done rape, three months pregnant in the report

कोर्ट में बोली महिला, नहीं हुआ रेप, रिपोर्ट में तीन माह की गर्भवती

Thu, 01 Jun 2017 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Thu, 01 Jun 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Women quote in court not done rape, three months pregnant in the report
कोर्ट में बदला महिला ने बयान

बिजनौर में रेप का आरोप लगाने वाली महिला के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज करा दिए गए हैं। यहां महिला ने अपने साथ रेप होने से इनकार किया है। महिला तीन माह की गर्भवती बताई जाती है। उधर, रेलवे पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जीआरपी के सिपाही कमल शुक्ला का चालान कर दिया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में लखनऊ से मेरठ जा रही मेरठ जिले के लिसाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से विकलांग कोच में जीआरपी के सिपाही कमल शुक्ला के दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। महिला की तबीयत खराब होने पर कमल शुक्ला उसे सामान्य से विकलांग कोच में ले गया था। बिजनौर रेलवे स्टेशन पर इस घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ था। सिपाही कमल शुक्ला ने जीआरपी चौकी में घुसकर भीड़ से जान बचाई थी। महिला ने सिपाही के खिलाफ बिजनौर के जीआरपी की रिपोर्टिंग चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भी इस घटना को लेकर खूब हंगामा रहा। आरोपी सिपाही कमल शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। रेलवे पुलिस ने बुधवार को सिपाही का चालान करके उसे कोर्ट में पेश किया। रेप पीड़ित महिला के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला ने कोर्ट में दिए बयान में कहा है कि उसके साथ सिपाही ने दुष्कर्म नहीं किया था। एसपी रेलवे मुरादाबाद केशव कुमार चौधरी के मुताबिक, आरोपी सिपाही का चालान करके महिला के बयान दर्ज करा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि

Women quote in court not done rape, three months pregnant in the report
मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि

रेप पीड़िता तीन महीने की गर्भवती बताई जाती है। महिला को एक साल पहले उसके पति ने तलाक दे दिया था। महिला के परिजन भी उसके साथ खड़े होने से बच रहे थे। महिला के नाना ने भी इस मामले में पुलिस कार्रवाई करने से मना किया था। महिला के तहरीर देने पर जीआरपी ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मेडिकल रिपोर्ट में महिला के तीन महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। महिला के साथ रेप होने की रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने महिला के साथ आरोपी सिपाही कमल शुक्ला का भी मेडिकल कराया था।

किसी से नहीं मिली महिला
जिला अस्पताल में महिला से मिलने के लिए बड़ी तादाद में एक समुदाय के लोग पहुंचे, पर उसने इन लोगों से मिलने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि वह किसी से नहीं मिलना चाहती है। इसके बाद महिला से मिलने गए लोग निराश होकर अस्पताल से लौट आए।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed