बिजनौर: बच्चों को लेकर नहर में कूदी महिला के दोनों बेटों के शव बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भरैकी निवासी गौरव की 25 साल की महिला सुनीता पति से विवाद के बाद अपने पांच साल के बेटे ललित, तीन साल के बेटे दीपक और तीन माह के बेटे आकांशु को लेकर गांव के पास स्थित नहर के पुल पर पहुंची। ललित और दीपक को नहर में फेंकने के बाद आकांशु के साथ उसने नहर में छलांग लगा दी।
यह भी पढ़ें : बिजनौर: नहर में कूदी महिला का 36 घंटे बाद शव मिला, दोनों बच्चों का सुराग नहीं
पास के खेत में काम कर रहे मेहर ने नहर में कूदकर दीपक को बाहर निकाल लिया था। तभी से नहर में सुनीता और उसके दोनों बेटों की तलाश की जा रही थी। 36 घंटे बाद महिला का शव मिल गया।
महिला का शव बरामद होने के बाद शुक्रवार सुबह दोनों बच्चों की लाश बरामद कर ली गई है, बड़े बच्चे ललित उम्र 5 वर्ष का शव आलोपुर नहर के पुल के पास तथा अकांशु उम्र 3 माह का शव दूधली नहर पर लगाए गए जाल में मिला है। इस मामले में महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के दो महिलाओं सहित 6 के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला के मायके वालों का आरोप था कि ससुरालवाले सुनीता को बेवजह पीटते थे। पति गौरव भी उसे पीटता था। कई बार उन्होंने समझा बुझाकर सुनीता को ससुराल भेजा था। इस वजह से ही सुनीता ने ये कदम उठाया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/