फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   women jumped into the river in bijnor with her two son, dead body recovered

बिजनौर: बच्चों को लेकर नहर में कूदी महिला के दोनों बेटों के शव बरामद

Fri, 28 Aug 2020 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 28 Aug 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
women jumped into the river in bijnor with her two son, dead body recovered
घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को तीन बच्चों के साथ नहर में डूबी महिला का शव बरामद होने के बाद उसके दोनों बेटों के शव बरामद हो गए हैं। वहीं एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया था। 
विज्ञापन


किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भरैकी निवासी गौरव की 25 साल की महिला सुनीता पति से विवाद के बाद अपने पांच साल के बेटे ललित, तीन साल के बेटे दीपक और तीन माह के बेटे आकांशु को लेकर गांव के पास स्थित नहर के पुल पर पहुंची। ललित और दीपक को नहर में फेंकने के बाद आकांशु के साथ उसने नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बिजनौर: नहर में कूदी महिला का 36 घंटे बाद शव मिला, दोनों बच्चों का सुराग नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

पास के खेत में काम कर रहे मेहर ने नहर में कूदकर दीपक को बाहर निकाल लिया था। तभी से नहर में सुनीता और उसके दोनों बेटों की तलाश की जा रही थी। 36 घंटे बाद महिला का शव मिल गया।

महिला का शव बरामद होने के बाद शुक्रवार सुबह दोनों बच्चों की लाश बरामद कर ली गई है, बड़े बच्चे ललित उम्र 5 वर्ष का शव आलोपुर नहर के पुल के पास तथा अकांशु उम्र 3 माह का शव  दूधली नहर पर लगाए गए जाल में  मिला है। इस मामले में महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के दो महिलाओं सहित 6 के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला के मायके वालों का आरोप था कि ससुरालवाले सुनीता को बेवजह पीटते थे। पति गौरव भी उसे पीटता था। कई बार उन्होंने समझा बुझाकर सुनीता को ससुराल भेजा था। इस वजह से ही सुनीता ने ये कदम उठाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed