फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women fleeing from Nari Niketan in meerut, one injured, case against five

मेरठ: नारी निकेतन से तीन संवासिनी फरार, एक घायल, चुनरी की रस्सी बनाकर छत से कूदकर भागीं, पांच पर केस

Tue, 18 Aug 2020 01:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Aug 2020 01:58 AM IST
सार

  • रविवार देर रात चुनरी की रस्सी बनाकर छत के रास्ते उतरकर भागीं, पांच पर केस
  • दो संवासिनी गाजियाबाद, एक लखनऊ की, एक संवासिनी छत से गिरकर घायल

विज्ञापन
Women fleeing from Nari Niketan in meerut, one injured, case against five
नारी निकेतन मेरठ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के लालकुर्ती स्थित राजकीय महिला शरणालय (नारी निकेतन) से रविवार देर रात तीन संवासिनी चुनरी की रस्सी बनाकर छत के रास्ते उतरकर फरार हो गईं। जबकि एक संवासिनी इस दौरान गिरकर घायल हो गई और भाग नहीं पाई। तीन में दो संवासिनियों को सोमवार देर रात बरामद कर लिया गया। तीसरी संवासिनी भी परिजनों के संपर्क में होना बताई गई।

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के अनुसार नारी निकेतन में मेरठ और आसपास के जिलों की 80 संवासिनी हैं। रविवार देर रात चार संवासिनी नारी निकेतन की छत पर पहुंचीं और पिछली दीवार के पास बरगद के पेड़ पर चुनरी की रस्सी बनाकर डाल ली।
विज्ञापन


इनमें तीनों संवासिनी 18 वर्षीय निवासी लखनऊ, 16 वर्षीय निवासी ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद और 15 वर्षीय निवासी मधुबन कॉलोनी विजयनगर थाना मोदीनगर गाजियाबाद फरार होने में कामयाब हो गईं। जबकि गाजियाबाद के शकूर नगर निवासी चौथी संवासिनी छत से गिरकर घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नारी निकेतन की प्रभारी अधीक्षक राजेश सिंह की तहरीर पर तीनों संवासिनियों के अलावा नारी निकेतन की प्रभारी अधीक्षक राजेश और प्रमिला सिंह के खिलाफ लालकुर्ती थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने देर रात बताया कि मोदीनगर और लखनऊ की संवासिनी को बरामद कर लिया गया। गाजियाबाद की संवासिनी परिजनों के संपर्क में है। वहीं, डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल को जांच सौंपी गई है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed