फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women attacked for making obscene comments

युवतियों पर अश्लील कमेंट करने पर हमला

Sun, 19 Apr 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Women attacked for making obscene comments
युवतियों पर अश्लील कमेंट करने पर हमला
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर टावर वाली गली में मकान के बाहर बैठकर पड़ोस के कुछ युवक आती-जाती युवतियों पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे। पड़ोसी युवक ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट कर दी। इस दौरान गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शनिवार को श्यामनगर टावर वाली गली निवासी होते खां ने कुछ युवकों का इसलिए विरोध किया कि वह उसके मकान के सामने बैठकर आती-जाती युवतियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील फब्तियां कस रहे थे। होते खां के विरोध पर नदीम, अनस और अजीम ने फोन कर अपने 20-25 साथियों को बुला लिया। सभी मिलकर एक साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर होते खां का बेटा असलम और उसकी पत्नी अंजुम जो आठ माह की गर्भवती है बाहर आए। आरोपियों ने होते खां के मकान पर जमकर पथराव कर दिया और उसके मकान में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए असलम और उसकी पत्नी अंजुम के पेट में लात मार दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अंजुम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। होते खां ने नदीम, अजीम और वसीम को नामजद करते हुए करीब 25 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed