फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women are not interested in husband, now demanding divorce

महिलाओं को नहीं रहा शौहर पर ऐतबार, अब खुद मांग रहीं तीन तलाक

Tue, 06 Jun 2017 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 06 Jun 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
Women are not interested in husband, now demanding divorce
तीन तलाक मुद्दा

महिलाओं को तीन तलाक के मुद्दे पर भले ही देश भर में अभी बहस छिड़ी हो। लेकिन परिवार परामर्श केंद्र (पीपीके) में दो माह से ऐसे प्रार्थनापत्रों में इजाफा हुआ है, जिनमें महिलाएं कह रही हैं कि उन्हें अब अपने शौहर पर एतबार नहीं रहा, इसलिए वे तंग आकर खुद तलाक चाहती हैं। सप्ताह में औसतन 3-4 केस तलाक के ही आ रहे हैं, जो संख्या जून के प्रथम सप्ताह तक 17 तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


शक दूसरी से चक्कर का
लिसाड़ी गेट निवासी महिला के अनुसार उसकी शादी को करीब चार साल हुए हैं। तीन बच्चे हैं। पति शराब पीता है। अक्सर रात को घर नहीं आता है। शक है कि उसका किसी दूसरी औरत से चक्कर है। इस महिला ने पीपीके प्रभारी से कहा कि वह ऐसे पति के साथ नहीं रहना चाहती। वह तलाक चाहती है।
विज्ञापन


दांपत्य जीवन में दरार
लिसाड़ी गेट निवासी महिला की शादी को दो साल ही हुए हैं। आरोप है कि शौहर उस पर देवर के साथ रहने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर शराब पीकर उसे पीटता है। महिला पति से तलाक चाहती है। वहीं पति का आरोप है कि उसकी बीवी के शादी से पहले किसी दूसरे मर्द से संबंध थे। अब भी वह उसके पास रहना चाहती है, इसलिए तलाक चाहती है। आरोप-प्रत्यारोप से दांपत्य जीवन में दरार पड़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति मामा के दबाव में

Women are not interested in husband, now demanding divorce
तीन तलाक

खरखौदा निवासी महिला का आरोप है कि उसका किसान पति बागपत में रहता है। शक है कि उसके किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। वह आए दिन उसे छोड़ने की धमकी देता है। मामा के दबाव में रहता है। शराब पीकर पीटता है। वह तंग आकर मायके में रह रही है। महिला ने पीपीके में साफ कहा कि मुझे तलाक के साथ मेहर के 35 लाख भी चाहिए।

खुद नौकरी कर लो
परतापुर निवासी उच्च शिक्षित युवती के निकाह को डेढ़ साल ही हुआ है। पति नोएडा में जॉब करता है। बीवी का आरोप है कि शौहर घर खर्च के लिए रुपये नहीं देता। इकलौते बच्चे के लिए सामान तक नहीं लाता। पति उस पर नौकरी करने का दबाव बनाता है। उससे तंग आकर पत्नी मायके आ गई और अब तलाक चाहती है।

योगी जी की धमकी
पीपीके में काउंसिलिंग के दौरान नोकझोंक के बीच महिलाएं अपने शौहर और ससुराल वालों को यहां तक धमकी दे रही हैं कि यदि उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो वे योगी जी तक जाएंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed