फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman was turning on inverter at home in baghpat, died due to electric shock

बागपत: घर में इन्वर्टर ऑन कर रही थी महिला, करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 07 Sep 2020 06:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Woman was turning on inverter at home in baghpat, died due to electric shock
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बागपत में नगर के मौहल्ला औरंगाबाद मे बिजली का करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।  परिजनों ने उसे इलाज के लिए नगर मे एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो ने गमगीन माहौल मे मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


नगर के मौहल्ला औरंगाबाद मे एक महिला रविवार की देर शाम इन्वर्टर चला रही थी। तभी महिला को जोर से बिजली का करंट लगा और महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। पता लगने पर  परिजनों  मे हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन मे उसे इलाज के लिए नगर मे एक प्राईवेट चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। इसके बाद परिजन महिला के शव को घर ले आए। पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतका के शव का गमगीन माहौल मे अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के गमजदा परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों  की उनके आवास पर दिन भर भीड़ लगी रही। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed