कैंट बोर्ड में महिला ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह का किया प्रयास, हड़कंप, लगाया ये आरोप
- कैंट बोर्ड पर लगाया विवादित मकान में निर्माण करवाने का आरोप
- विभाग के अफसरों ने महिला को समझा-बुझाकर वापस लौटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और महिला को अधिकारियों से मिलवाया। उनके समझाने पर महिला लौट गई। उधर, लालकुर्ती थाना पुलिस ने इस मामले में महिला के पति और जेठ का शांतिभंग में चालान कर दिया।
लालकुर्ती बकरी मोहल्ला निवासी परवीन पत्नी इंतजार मंगलवार को कैंट बोर्ड पहुंची और हंगामा करने लगी। गेट पर मौजूद कर्मचारी ने महिला को रोका तो उसने थैली में रखी केरोसिन तेल से भरी बोतल निकाल खुद पर उड़ेल ली। महिला ने रोते हुए बताया कि वह जिस मकान में रह रहे हैं, वह किराए का है। जेठ ने धोखे से उस पर कब्जा कर लिया, जिसका विवाद न्यायालय में चल रहा है।
इसके बावजूद उसका जेठ कैंट बोर्ड से मिलीभगत कर अवैध निर्माण कर रहा है। उन्होंने गत माह इसकी शिकायत की थी, लेकिन कैंट बोर्ड ने कोई एक्शन नहीं लिया। गुस्साई महिला खुद को आग लगाने पर अड़ गई। यह देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने शोर मचा दिया। किसी तरह महिला को समझाकर कर्मचारी अंदर ले गए और अधिकारियों से मिलवाया।
मिलीभगत से कराया जा रहा निर्माण
परवीन ने बताया यह मकान किराये का है। पिता की मौत के बाद उसका पति इंतजार व जेठ इम्तियाज उर्फ काले यहां रह रहे थे। धोखे से जेठ इम्तियाज ने कैंट बोर्ड के दस्तावेजों में मकान अपने नाम करा लिया। उन्होंने कोर्ट की शरण ली, जिसका मामला विचाराधीन है। कैंट बोर्ड को निर्माण रुकवाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।
महिला के आरोप निराधार
कैंट बोर्ड के सहायक अभियंता पीयूष गौतम ने महिला के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि महिला का अपने जेठ से विवाद चल रहा है और वह कैंट बोर्ड से हस्तक्षेप करने की बात करती है, जो कि संभव नहीं है। मकान की नियमानुसार मरम्मत की अनुमति दी गई है। महिला निजी स्वार्थ के चलते उल्टे सीधे आरोप लगा रही है।
सिविल कोर्ट से जुड़े विवाद में महिला ने आत्मदाह की कोशिश की थी। पुलिस कैंट बोर्ड पहुंची थी। चेतावनी के तौर पर उसके पति और जेठ का चालान किया गया है। - डॉ. ईरज रजा, एएसपी कैंट