फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman suicide in muzaffarnagar by Shot herself with pistol

महिला ने तमंचा उठाया, कनपटी से सटाया और चला दी गोली..., क्राइम सीन देखकर हैरान रह गए पुलिस अफसर

Sun, 07 Oct 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 07 Oct 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Woman suicide in muzaffarnagar by Shot herself with pistol
मुजफ्फरनगर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है जहां एक महिला की सनसनीखेज मौत की वारदात सामने आई। महिला किराए के घर में अपने परिवार के साथ रह रही थी। लेकिन एक दिन जब उसका पति व बेटा घर से बाहर गए तो महिला ने तमंचा उठाया और अपनी  कनपटी से सटाकर गोली चला दी। कमरे में महिला का लहुलूहान शव मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस में घटन की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानें क्या था पूरा मामला:- 
विज्ञापन


 

आदर्श कॉलोनी में किराए के घर में रहने वाली एक महिला ने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। महिला करीब दो साल पूर्व मानसिक तनाव का शिकार हुई थी, जिसका काफी समय तक उपचार भी चला था। प्रथम दृष्टया जांच में महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की ही बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या की आशंका के चलते पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है। 

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी निवासी कोमल (30) पुत्री राजपाल की शादी भोपा के गांव नन्हेड़ा निवासी विकास पुत्र भरतवीर से करीब दस साल पूर्व हुई थी। दोनों के एक बेटा आर्यवीर (7) साल है। विकास शहर की एक पेपर मिल में सिक्योरिटी गार्ड  है। वह परिवार के साथ आदर्श कॉलोनी निवासी विकास गुप्ता के मकान में किराए पर रहता है।

शनिवार सुबह विकास ड्यूटी पर चला गया था, जबकि बेटा आर्यवीर स्कूल गया हुआ था। दोपहर करीब एक बजे घर में अकेली कोमल ने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसकी लहूलुहान लाश कमरे में स्थित बेड पर पड़ी मिली। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

कोमल की मां सुधा देवी व भाई विपुल का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। करीब दो साल पूर्व कोमल मानसिक तनाव का शिकार हुई थी, जिसका लंबे समय तक उपचार भी चला था। मामले में फिलहाल किसी की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Woman suicide in muzaffarnagar by Shot herself with pistol
मुजफ्फरनगर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

हत्या की आशंका की ओर इशारा करती है कमरे की संदिग्ध स्थिति  

आदर्श कॉलोनी में जिस कमरे में कोमल की लहूलुहान लाश मिली, उसकी स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है। बेड पर सिरहाने की तरफ शीशा रखा हुआ था, जिसके पास ही कुछ केले पड़े थे। वहीं, लाश के दोनों तरफ बेटे की स्कूल ड्रेस का एक-एक मोजा पड़ा हुआ था। महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।

 

उसे गोली दाहिनी कनपटी पर लगी थी, जो बायीं ओर से बाहर निकल गई थी। जिस तमंचे से गोली चली, वह लाश के दाहिनी ओर पड़ा था, लेकिन महिला का दाहिना हाथ ठोड़ी के नीचे था। वहीं, बाएं हाथ की उंगलियों में भी खून लगा हुआ था, जो आत्महत्या के इस तरह के मामले में अमूमन नहीं होता।
 

वहीं, महिला के कमरे का दरवाजा भी पूरी तरह से खुला पड़ा था। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या की ही बात सामने आ रही है, लेकिन हत्या की आशंका में इस दिशा में भी जांच की जा रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed