फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman should not tolerate harassment

उत्पीड़न बर्दाश्त न करें महिलाएं : राखी त्यागी

Fri, 22 Nov 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
woman should not tolerate harassment
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने कहा कि महिलाएं उत्पीड़न बर्दाश्त न करें। हर मुसीबत का मुकाबला करें। सरकार उनके साथ है। वह सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से बात कर रहीं थीं। 15 शिकायतों में से उन्होंने 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए महिला आयोग का गठन किया गया है। उन्हें समाज में पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त हैं, इसलिए वह अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। मुसीबत की स्थिति में हेल्पलाइन 181 पर मदद लें। आयोग द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 06306511708 को भी लेकर भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह यह सुनिश्चित करें कि महिलाएं न्याय व मदद पाने के लिये दर-दर की ठोकरे न खाएं। उन्होंने शेष सात शिकायतों का भी पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से पूर्ण पारदर्शिता से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पीड़ित महिला अपनी आईडी सहित अपनी समस्या को शनिवार व रविवार को छोड़कर किसी भी अन्य कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भेज सकती है। जिला प्रोबेजन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, महिला थाने की इंस्पेक्टर संध्या सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed