फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman seeking treatment from DM to CMO turns out to be a wanted gangster, brother and arrest

सहारनपुर: इलाज की गुहार लगाने वाली महिला निकली गैंगेस्टर, भाई समेत गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2020 02:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Nov 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
woman seeking treatment from DM to CMO turns out to be a wanted gangster, brother and arrest
गैंगेस्टर में गिरफ्तार हुए भाई बहन - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो आरोपी भाई बहन को जोगियान पुल के पास से गिरफ्तार किया है। इन पर वर्ष 2018 और इसके बाद धोखाधड़ी, मारपीट सहित अन्य आरोपों में मामले दर्ज हैं। नगर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हीरालाल लूथरा और ऊषा लूथरा निवासी केशव नगर नुमाइश कैंप हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि महिला कुछ दिन पहले सहारनपुर से भागकर मेरठ आ गई जहां वह इलाज के लिए दर दर भटकती रही। आर्थिक तंगी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा सकी इस कारण वह अपने भाई के साथ रेहड़ी पर सवार होकर इलाज के लिए अधिकारियों से गुहार लगाती रही। महिला का रूप इतना बदल चुका था कि उसे पहचानना मुश्किल था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला उषा लूथरा व उसके भाई हीरालाल लूथरा निवसी नुमाइश कैंप को गिरफ्तार किया गया है। महिला के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। लंबे समय से बीमार रहने पर महिला को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि महिला मेरठ में झुग्गी झोंपड़ियों में रहकर अपना गुजारा कर रही थी। जिसके बाद कुछ समय पहले वह सहारनपुर लौट आई। जानकारी के अनुसार उषा लूथरा के भाई हीरालाल लूथरा पर भी सहारनपुर नगर कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं।


बताया गया कि महिला मेरठ में झुग्गी झोंपड़ियों में रहकर अपना गुजारा कर रही थी। जिसके बाद कुछ समय पहले वह सहारनपुर लौट आई। 

गुंडा एक्ट में निरुद्ध तीन आरोपी जिला बदर किए
अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) एसबी सिंह ने गुंडा एक्ट में निरुद्ध तीन आरोपियों को जिला बदर किया है। उन्हें जिले की सीमा से छह माह के लिए निष्कासित किया गया है। इन आरोपियों में शाहनवाज निवासी लबकरी देवबंद, नसीम निवासी सैय्यद माजरा निवासी गागलहेड़ी, गफ्फार निवासी मोहल्ला कस्साबान बेहट शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed