फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman murder the female neighbor after she saw her with lover in Murder

खुलासा: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो रची खौफनाक साजिश, पड़ोसन को गला काटकर उतारा मौत के घाट

Sat, 28 Aug 2021 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Aug 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
woman murder the female neighbor after she saw her with lover in Murder
मेरठ में हत्या - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में चारा लेने गई लखमीरी (45) की हत्या गांव की ही महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर अंजाम दी थी। लखमीरी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। राज खुलने के डर से दोनों ने दराती से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन


एसपी देहात केशव कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 19 अगस्त को पसवाड़ा निवासी लखमीरी (45) पत्नी महेंद्र सिंह शाम के समय खेत में चारा लेने के लिए गई थी। इसी दौरान उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई थी। महिला का शव गांव से करीब एक किमी दूर जंगल से बरामद हुआ था। मृतका के पुत्र कमल सिंह ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि गांव में ही रह रहे मध्य प्रदेश के जिल शहडौल के नागोई निवासी सुनील बैगा उर्फ छोटू का पांच बच्चों की मां संगीता उर्फ मायावती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शक के आधार पर पुलिस ने सुनील बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती करने पर सुनील ने बताया कि वारदात वाले दिन वह संगीता उर्फ मायावती के साथ खेत में था। उन दोनों को लखमीरी ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और घर शिकायत करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज खुलने के डर से उन्होंने मौके पर ही उसकी गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों भागकर गांव में चले गए थे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त घास काटने की दराती भी बरामद कर ली।

इस तरह महिला के हत्यारों तक पहुंची पुलिस
एसपी देहात ने बताया कि मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम को मृतका के हाथ से कुछ बाल बरामद हुए थे। जांच में पता चला कि बाल महिला और पुरुष के थे। इसके अलावा एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई थी, जिन्हें देखने से लग रहा था कि वह किसी मजदूर की है। इसके बाद इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाकर जांच की। घटनास्थल से स्निफर डॉग गांव की ओर चल दिया।

पुलिस को शक हुआ और वह उसे गांव में पीड़ित के घर ही लेकर पहुंच गई। यहां पहुंचकर स्निफर डॉग भ्रमित करने लगा। इससे साफ हो गया कि हत्या की वारदात में शामिल रहे आरोपी आसपास के ही है। गांव के ही लोगों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि गांव में ही एक घर में काम करने वाले सुनील बैगा उर्फ छोटू मूल को अक्सर जंगल में देखा जाता है।

पुलिस की जांच बढ़ी तो भनक लगते ही वह चुपके से गायब हो गया। उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने कई चौंकाने वाले खुलासे कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed