फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman murder in lisadi gate meerut, dead body found in bedroom

यूपी: मेरठ में महिला की निर्मम हत्या, बेडरूम में पड़ा मिला शव, पति बाहर और बच्चे गए थे ट्यूशन

Wed, 23 Feb 2022 08:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Feb 2022 08:50 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में बुधवार को एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर पर बेडरूम में पड़ा मिला।

विज्ञापन
woman murder in lisadi gate meerut, dead body found in bedroom
murder in meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ मे लिसाड़ीगेट क्षेत्र के शालीमार गार्डन में बुधवार को दिनदहाड़े भाजपा कार्यकर्ता जैद मेवाती की पत्नी फरजाना (35) की बदमाशों ने हत्या कर दी। वारदात के बाद घर का सामान बिखरा पड़ा था। पति ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाकर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद आरोपी आफरीदी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, फरजाना के मायके वालों ने जैद पर भी आरोप लगाए हैं। पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट के शालीमार गार्डन गली नंबर-5 निवासी जैद मेवाती की पत्नी फरजाना (35) बेटे व दो बेटियों के साथ रहती थी। जैद मेवाती ने घर के बाहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी होने के होर्डिंग भी लगा रखा है। बुधवार दोपहर जैद के तीनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे।
विज्ञापन


शाम पांच बजे बेटा अब्दुल समद, बेटी अदीबा और हिना घर पहुंचे। घर में एक कमरे का सामान बिखरा था। फरजाना का शव सोफे और पास की टेबिल पर पड़ा था। मां का शव देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। बाद में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया भी मौके गए। फोरेंसिक टीम ने भी जांच कराई। सीओ का कहना है कि शव पर चोट के कुछ निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी लगने पर फरजाना के मायके वाले भी पहुंचे। पति ने बदमाशों द्वारा घर में लूटपाट के बाद फरजाना की हत्या की बात कही। वहीं, मायके वालों ने पति जैद पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बाद में एसपी सिटी विनीत भटनागर पहुंचे। उनका कहना कि फरजाना के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। 

पति दरवाजें पर इसके अलावा कई बिदु पर जांच की जा रही है। जैद से फरजाना की शादी 12 साल पहले हुई थी। उनका मायका मुंडाली का है। करीब पांच वर्ष महिला का परिवार रशीद नगर में बांस वाली गली रहा था। फरजाना के परिजन व भाइयों ने पति जैद पर सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पड़ोसियों का कहना है कि दो साल पहले मकान लेकर रहने आए थे।

सीओ बोले, पहले से चल रहा था विवाद
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पति जैद की शिकायत पर अफरीदी पर मुकदमा कराया है। जैद ने बताया कि अफरीदी ने उनकी पत्नी के साथ पहले अश्लील हरकत भी की थी। इसे लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने पहले घर में लूटपाट की और फिर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस की जांच में लूट की बात गलत निकली। घर से कोई सामान गायब नहीं मिला है। 

जैद मवाती को नहीं जानता 
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नईम तोमर का कहना है कि मैं जैद मेवाती को नहीं जानता। उनका पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है। होर्डिंग पर युवा एकता सेवा समिति भी लिखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed