फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman jumped into Gangahar under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला गंगनहर में कूदी

Sat, 02 Jan 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman jumped into Gangahar under suspicious circumstances
सरधना। कस्बा निवासी एक महिला ने संदिग्ध हालात में शुक्रवार शाम पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पड़ोसी युवक भी गंगनहर में कूद गया। वहीं, फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने महिला को बचाने का प्रयास किया परंतु नाकाम रहे। वहीं, युवक को बचा लिया। परिजनों एवं पुलिस ने महिला की तलाश कराई परंतु कामयाबी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

आजादनगर निवासी डेयरी संचालक बबलू पुत्र धर्मवीर की पत्नी सविता (35) ने शाम करीब छह बजे पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला एक बाइक पर बैठकर पुल पर पहुंची थी। बाइक सवार भी उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूदा। इसी दौरान फायर बिग्रेड कर्मी भी पुल के निकट मौजूद थे। उनमें से एक फायर कर्मी भी गंगनहर में कूद गया। युवक ने महिला को बचाने का प्रयास किया तो महिला ने उसे पकड़ लिया। जिससे युवक भी डूबने लगा परंतु फायर ब्रिगेड कर्मियों ने युवक को तो बचा लिया परंतु महिला डूब गई। युवक ने बताया कि महिला उसके पड़ोस की रहने वाली है। उसके तीन पुत्रियां एवं एक पुत्र है। उसका पति डेयरी संचालक है। सविता ने उसके मोबाइल पर कॉल करके मुजफ्फरनगर जाने की जानकारी दी थी। उसने फोन किया तो महिला ने बताया कि वह पुलिस चौकी पर खड़ी है। इसी बीच युवक वहां पहुंचा तो लोगों ने बताया कि महिला गंगनहर की तरफ जा रही है। वह पीछे गया तो महिला ने उसकी आंखों के सामने गंगनहर में छलांग लगा दी। उसने भी गंगनहर में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया परंतु नाकाम रहा। सविता ने यह कदम किसलिए उठाया इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बाइक सवार एक युवक व महिला के डूबने की जानकारी मिली थी। फायर ब्र्रिगेड के कर्मचारियों ने युवक को तो बचा लिया परंतु महिला का शॉल ही हाथ लग सका। उसकी तलाश कराई जा रही है। महिला के परिजनों ने भी थाने में तहरीर नहीं दी है। युवक से भी जानकारी की जा रही है।-ब्रिजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed