फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman injured in attack after husband's murder dies, son also injured

पति की हत्या के बाद हमले में घायल महिला की मौत, बेटा भी घायल

Sun, 03 Aug 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in attack after husband's murder dies, son also injured
रोहटा। थाना क्षेत्र के अमानुल्लापुर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक रंजिश में युवक की हत्या के बाद हमले में घायल उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। आरोप है कि मृतक के दो छोटे भाई और एक भाभी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में दंपती का 10 वर्षीय बेटा रोहित भी घायल है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन

अमानुल्लापुर गांव में भोलू कश्यप चार साल पहले बिहार निवासी प्रीति से शादी कर रह रहा था। प्रीति अपने पहले पति से हुए तीन बच्चों को भी साथ लाई थी। इस बीच भोलू का बड़ा भाई दीपक उर्फ दीपू, प्रीति से प्रेम संबंध बनाकर उसे 19 जुलाई को घर से भगा ले गया था। इस घटना को लेकर घर में कई बार झगड़े हुए थे। बाद में दोनों घर लौट आए लेकिन तनाव बना रहा। भोलू ने इस मामले की शिकायत रोहटा पुलिस चौकी पर भी की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दीपक उर्फ दीपू ने अपने छोटे भाई छोटू और उसकी पत्नी पूजा के साथ मिलकर भोलू के घर में घुसकर उस पर हथौड़े और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्नी प्रीति बचाव में आई तो उस पर भी सिर पर हथौड़े से वार किया गया। बेटे रोहित को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। गंभीर रूप से घायल भोलू ने शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी प्रीति की मौत शनिवार सुबह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश में दबिश
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम दंपती के शव घर पहुंचे तो गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक के भाई मोनी की तहरीर पर पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed