{"_id":"60130b9c8ebc3e2c550f5fc3","slug":"woman-hanged-in-a-room-in-kushavali-village-died-sardana-news-mrt5226677200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौंत-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौंत-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया
विज्ञापन
कुशावली गांव में कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला, मौत
सरधना। कुशावली गांव में बुधवार रात 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में छत के फंखे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अभी तहरीर नहीं दी है।
गांव कस्तला निवासी आरती की शादी आठ वर्ष पूर्व कुशावली गांव निवासी सोनू उर्फ सोहन के साथ हुई थी। सोनू मोदीपुरम की कॉन्टीनेंटल लिमिटेड में काम करता था। दो वर्ष पूर्व उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद सोनू के छोटे भाई मोनू उर्फ मोहन के साथ आरती की शादी कर दी गई। मोनू जीआरपी में है और उसकी तैनाती गुवाहाटी गोहाटी में है। घर पर आरती, उसके दोनों बेटे और सास थी।
बुधवार रात कमरे में आरती फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस व आरती के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस महिला आरती की मौत को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीओ आरपी साही का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।