फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman goes with her husband from medical, there is noise of absconding

मेडिकल से पति के साथ गई महिला, फरार होने का मचा शोर

Wed, 07 Oct 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman goes with her husband from medical, there is noise of absconding
मेडिकल से पति के साथ गई महिला, फरार होने का मचा शोर
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हारमनी होटल के पास कार के नीचे बेहोशी की हालत में मिली महिला फिर से फरार हो गई। शोर मचा तो पुलिस भी सतर्क हो गई। कुछ देर बाद पता चला कि महिला को उसका पति अस्पताल से छुट्टी कराकर ले गया है।
महिला पहले मोदीनगर बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में मिली थी। मोदीनगर पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसके बाद महिला मेडिकल से फरार हो गई। सोमवार को महिला गढ़ रोड स्थित हारमनी होटल के पास कार के नीचे बेहोशी की हालत में मिली। नौचंदी पुलिस ने उसे फिर मेडिकल में भर्ती कराया। महिला फिर से मेडिकल से फरार हो गई और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के पास बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को फिर हल्ला मच गया कि महिला मेडिकल से फिर फरार हो गई। मेडिकल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस को पता चला कि महिला टीपीनगर क्षेत्र की रहने वाली थी। महिला का पति विक्की उसे साथ लेकर गया है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि महिला बार-बार मेडिकल कॉलेज से फरार हो जाती थी। इस मामले में जिसने भी लापरवाही की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस का दावा है कि महिला से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed