फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman gets electric cloth after scuffle in district hospital, Jhulsi

जिला अस्पताल में झड़प होने पर महिला ने पकड़ा बिजली का तार, झुलसी

Wed, 01 May 2019 03:40 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Wed, 01 May 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
Woman gets electric cloth after scuffle in district hospital, Jhulsi
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र

विज्ञापन

 जिला अस्पताल में मेडिकल कराने आई महिला ने डॉक्टर से झड़प होने पर बाहर जाकर ट्रांसफार्मर का तार पकड़ लिया और बुरी तरह झुलस गई। यह देखकर हड़कंप मच गया। महिला वहीं पड़ी तड़पती रही, लेकिन किसी ने भी उसे भर्ती कराने की जहमत नहीं उठाई। सूचना पर मीडियाकर्मी पहुंचे तो अस्पताल का स्टाफ और चिकित्सक हरकत में आए और महिला को इमरजेंसी में भर्ती कराया। करीब 25 प्रतिशत तक झुलसी महिला को देर शाम मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी एक महिला को मारपीट के मामले में कंकरखेड़ा से जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण कराने के लिए लेकर पहुंची थी। यहां डॉ. प्रदीप ने मेडिकल परीक्षण किया। महिला ने कुछ और निजी समस्या बताई तो उसे महिला जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। वहां महिला चिकित्सक डॉ. किरण ने मेडिकल करने से पहले एफआईआर का नंबर मांगा। बकौल डॉ. किरण, महिला पुलिसकर्मी को एफआईआर नंबर नहीं पता था, तो उससे कहा कि वह थाने फोन करके पता कर लें। यह सुनकर महिला भड़क गई और चिल्लाने लगी कि मेरा इलाज नहीं किया जा रहा है। कभी कहते हैं यहां चले जाओ, कभी वहां चले जाओ। मेरे साथ इस तरह का व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। स्टाफ से कहासुनी होने पर यह महिला वहां से वापस जिला अस्पताल आ गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्टाफ पर गलत व्यवहार का आरोप लगाकर महिला दीवार फांदकर अस्पताल के बिजलीघर में घुस गई। चंद मिनट बाद ही एक धमाका हुआ। लोगों ने वहां जाकर देखा तो महिला झुलस चुकी थी और चिल्ला रही थी कि ‘मुझे बचा लो, मुझे बचा लो।’ बिजलीघर में 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। उसने ट्रांसफार्मर का केबिल पकड़ लिया, जिस कारण यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजलीघर में तैनात स्टाफ की लापरवाही
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल का कहना है कि ऐसा नहीं लगता कि महिला ने आत्महत्या की कोशिश की होगी। वह पहले भी कई बार हंगामा कर चुकी है। इस घटना में बिजलीघर पर तैनात स्टाफ की भी लापरवाही है। कोई कैसे बिजलीघर में ट्रांसफार्मर के बीच जा सकता है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed