फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman found unconscious, admitted to hospital

हारमनी होटल के पासबेहोशी की हालत में मिली महिला, अस्पताल में भर्ती कराया

Tue, 06 Oct 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman found unconscious, admitted to hospital
मेरठ। अनुबंधित बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला ठंडा हुआ नहीं है कि सोमवार सुबह फिर गढ़ रोड पर एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। जानकारी लगने पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उक्त महिला मेडिकल से भाग गई, जोकि यूनिवर्सिटी के पास मिल गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गढ़ रोड पर हारमनी होटल के पास सोमवार सुबह महिला कार के नीचे बेहोशी हालत में मिली। महिला को मेडिकल कॉलेज में पुलिस ने भर्ती करा दिया। उक्त महिला अस्पताल से भागकर सीसीएस यूनिवर्सिटी पर पहुंच गई। फिर से महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि उक्त महिला शनिवार को मोदीनगर में बस अड्डे पर बेहोशी हालत में मिली थी। जिस पर मोदीनगर थाना पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया था। उक्त महिला मेडिकल स्टाफ को चकमा देकर आ गई थी जोकि फिर गढ़ रोड स्थित हारमोनी होटल के पास गाड़ी के नीचे मिली थी। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि महिला मेडिकल कॉलेज से दो बार भागकर आई। जिससे पुलिस उसको अस्पताल में पहुंचा आती है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

-दुष्कर्म होने का भी अंदेशा
महिला के साथ दुष्कर्म होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस के अनुसार उक्त महिला ने कोई भी बात अभी पुलिस को नहीं बताई। उक्त महिला के कपड़ों पर खून के धब्बे लगे हैं। जिसके चलते महिला के साथ दुष्कर्म होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर किसके भरोसे छोड़ी थी महिला
पीड़िता को जिला अस्पताल परिसर में पुलिस छोड़कर चली गई थी। यही गलती दो जिले गाजियाबाद और मेरठ की पुलिस ने की। पहले मोदीनगर पुलिस ने मेडिकल छोड़ा तो पीड़िता अस्पताल से भागकर हारमोनी होटल के पास गाड़ी के नीचे बेहोशी हालत में मिली। नौचंदी पुलिस भी पीड़िता को छोड़ कर आ गई। वह फिर अस्पताल से भाग गई, जोकि सोमवार की रात यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर बेहोश मिली। सवाल उठता है कि आखिर अस्पताल में लावारिस की तरह पीड़िता को क्यों छोड़ा जा रहा है।

एक महिला दो बार बेहोशी की हालत में मिली है। महिला को टीपी नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा। प्राथमिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ और न उसको अगवा किया गया।- अजय साहनी, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed