फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies in Meerut suspicious situation, dead body found hanging

मेरठ : संदिग्ध परिस्थतियों में महिला की मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 13 Mar 2021 05:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Mar 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in Meerut suspicious situation, dead body found hanging
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : prayagraj

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला अपने घर में संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकी मिली। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वही मृतका परिजनों ने उसकी हत्या सुसराल वालों द्वारा किये जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गांव ढड़रा निवासी दिनेश होमगार्ड में है। गत माह तक उसकी तैनाती जानी थानें में थी। इस माह उसकी डयूटी नहीं लगी। शनिवार को दिनेश अपने खेत पर काम करने के लिये गया। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी रविता उम्र 36 वर्ष अकेली थी। उसके दो बच्चें भी घर पर अकेले थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को काले झंडे दिखाने की कोशिश, आधा दर्जन किसान नेता हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश के अनुसार करीब दस बजे वह खेत से घर लौटा। इस दौरान घर का दरवाजा अन्दर से बन्द देखकर उसने पत्नी का अवाज लगाई। लेकिन घर के अन्दर से कोई जवाब नहीं आया। इस दौरान कुछ पडौसी भी उसकी अवाज सुन कर वहां आ गये। काफी देर अवाज लगाने पर भी दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका में दिनेश पडोसियों के साथ दरवाजा तोडकर घर के अन्दर पहुंचा।

घर के अन्दर वाले कमरें में उसकी पत्नी का शव पंखे से फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। गांव गेझा निवासी मृतका के परिजन घटना की जानकारी पर गांव ढड़रा पहुंचे। उन्होंने उसकीहत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस में घटना की कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed