{"_id":"5c46c7bcbdec2273824463b4","slug":"woman-died-after-house-collapsed-with-rain-in-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: बारिश से धराशायी हुआ मकान, महिला की मौत, बाल-बाल बचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: बारिश से धराशायी हुआ मकान, महिला की मौत, बाल-बाल बचे परिजन
Tue, 22 Jan 2019 01:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
meerut news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुज़फ्फरनगर में तेज बारिश ने एक महिला की जान ले ली। जी हां यहां मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार सुबह एक मकान के गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए।
पुरकाजी थानाक्षेत्र की तारिक कॉलोनी में दिलशाद अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। सेवेरे छह बजे मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में कमरे में सो रही उसकी पत्नी बुरी तरह मलबे में दब गई। परिवार के शोर मचाने पर आस पास के लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक हादसे में दिलशाद की पत्नी सितारा मलबे में दबने से बुरी तरह घायल हो गई। लोगों ने उसे बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को भी कई चोटें आईं हैं। हादसे में घर में रखा राशन व अन्य सामान भी नष्ट हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
उधर बागपत में बारिश और तेज हवाओं के चलते सड़कों पर कई जगह पोल टूटकर गिर गए। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं एक स्थान पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर की चोटी क्षतिग्रस्त हो गई। गौरतलब है कि पश्चिमी यूपी में तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/