{"_id":"5cefa437bdec2207132d78f8","slug":"woman-died-after-fire-in-illegal-cracker-factory-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में अवैध पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, महिला की मौत, बच्चे समेत चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में अवैध पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, महिला की मौत, बच्चे समेत चार झुलसे
Thu, 30 May 2019 03:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 May 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
अवैध फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे सरधना में गुरूवार दोपहर एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चे समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं बुरी तरह झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरधना के एक दो मंजिला मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान किसी तरह पटाखों ने आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ मकान से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों नें पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/