{"_id":"5efcbae300c5977c5379912f","slug":"woman-commits-suicide-due-to-financial-crisis-in-bijnor-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बिजनौर में आर्थिक तंगी से आहत होकर महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बिजनौर में आर्थिक तंगी से आहत होकर महिला ने की आत्महत्या
Wed, 01 Jul 2020 10:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:03 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कादराबाद क्षेत्र में आर्थिक तंगी व गृह क्लेश के कारण महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गांव रसूलपुर निवासी मीर अली ने बताया बुधवार सुबह जब वह परिजनों के साथ मजदूरी करने जंगल गया तो उसके छोटे भाई ने फोन पर सूचना दी कि उसकी 32 वर्षीय पत्नी नसरीन खातून ने घर के दरवाजे की चौखट में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली है। आनन फानन में जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को चौखट में लटका देख उसके होश उड़ गए।
मौके पर जमा लोगों की मदद से उसने अपनी पत्नी को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मीर अली के अनुसार उसकी एक व पांच वर्ष की दो बेटियां है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है।
विज्ञापन
बच्चियों ने बताया कि उनकी मां पढ़ने को बोल रही थी। बच्चों के कहना न मानने के कारण उसने गुस्से में आकर फांसी लगा ली। सूचना पर उपनिरीक्षक साहब सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने मृतका की पुत्रियों से जानकारी कर घटनास्थल का जायजा लिया। महिला के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।