{"_id":"5b915407867a55013c43a193","slug":"woman-cheated-with-her-husband-and-stolen-jewelery-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला ने ससुराल में किया ऐसा कांड, जानकर हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला ने ससुराल में किया ऐसा कांड, जानकर हर कोई हैरान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 06 Sep 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के कुछ माह बाद ही महिला ने ससुराल में ऐसा कांड किया। जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। पति ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
बता दें कि ससुरालियों को बेहोश कर महिला घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। यह मामला यूपी में शामली जिले का है। ससुराल वालों को बेहोश कर एक महिला घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। परिवारवालों ने उसको काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। महिला के पति ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मोरमाजरा निवासी मंजू पुत्र बसंता ने बताया कि उसकी शादी नौ माह पूर्व लक्सर हरिद्वार क्षेत्र के गांव ढोड़की निवासी सोनिया के साथ हुई थी। चार सितंबर की रात उसकी पत्नी ने चाय में पूरे परिवार को नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी। सुबह जब परिजन उठे, तो सोनिया घर से गायब थी। वह घर में रखे 350 ग्राम चांदी के आभूषण, 1200 रुपये और अन्य सामान लेकर चली गई। घटना का पता चलने पर उन्होंने परिजनों के साथ सोनिया को काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/