{"_id":"5ca5c7d8bdec2213e807094d","slug":"woman-blackish-the-face-of-her-sister-in-law-in-doubt-of-illegal-relations-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अवैध संबंधों के शक में महिला ने भाभी के चेहरे पर पोती कालिख, काटे बाल, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अवैध संबंधों के शक में महिला ने भाभी के चेहरे पर पोती कालिख, काटे बाल, वीडियो वायरल
Thu, 04 Apr 2019 02:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
आपस में झगड़ा करतीं ननद व भाभी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मेडिकल क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति से अवैध संबंधों के शक में सगी भाभी के चेहरे पर कालिख पोत दी। गुस्से में महिला ने भाभी के बाल तक काट दिए।
हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। वहीं इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मेडिकल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती की दिल्ली में शादी हुई थी। बुधवार को युवती अचानक पिता के घर पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया। युवती का आरोप था कि भाभी उसके पति पर डोरे डाल रही है। दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। कई बार टोकने के बाद भी वह हरकत से बाज नहीं आई। उसके पति से छिप-छिपकर मिलती है।
वहीं युवती की भाभी ने आरोप नकारते हुए उसके पति पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। इससे गुस्साई युवती कहीं से कालिख लेकर पहुंची और भाभी के चेहरे पर मल दी। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। गुस्साई ननद ने कैंची से भाभी के बाल भी काट डाले।

कुछ ही देर में वायरल हुई वीडियो
मेडिकल क्षेत्र में बुधवार शाम को यह घटना घटी। इसके कुछ ही देर बाद प्रकरण की वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में ननद अपनी भाभी से मारपीट कर रही है। युवती को अपनी भाभी पर इस कदर गुस्सा था कि उसने घर के बाहर टंकी पर मुंह धोते वक्त जमा भीड़ के सामने ही भाभी को कई बार लात मारी।
महिला का कराया जा रहा मेडिकल
एसओ मेडिकल कैलाश चंद्र ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। पीड़ित की ओर से ननद सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/