{"_id":"612293658ebc3e79e10e96ec","slug":"woman-and-three-year-old-daughter-died-going-to-tie-rakhi-husband-and-son-condition-critical-big-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: राखी बांधने जा रही महिला और दो मासूम बच्चों की मौत, पति की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: राखी बांधने जा रही महिला और दो मासूम बच्चों की मौत, पति की हालत नाजुक
Mon, 23 Aug 2021 11:06 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:06 AM IST
सार
बिजनौर में रक्षाबंधन के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। नजीबाबाद में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों सहित तीन की मौत हो गई। अभी बच्चों के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बिजनौर में बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के किरतपुर में रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। रोडवेज बस की बाइक में टक्कर मारने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, थाना बिजनौर शहर क्षेत्र के ग्राम स्वाहेड़ी निवासी महिपाल अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल थाना किरतपुर क्षेत्र के ग्राम मुससेपुर रक्षाबंधन के अवसर पर जा रहा था। जैसे ही नजीबाबाद रोड रामा पेपर मिल के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिपाल बाइक लेकर जमीन पर गिर गया और दोनों बच्चे व पत्नी सहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उनको नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने पत्नी नीतू (30) और पुत्री खुशी (3) को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक माह के मासूम ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं महिपाल को गंभीर हालत में बिजनौर रेफर कर दिया है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई तो उनमें कोहराम मच गया। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रोडेवेज बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन