मेरठ: प्रह्लाद नगर में युवती का अपहरण, जमकर हंगामा, सांप्रदायिक तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के प्रह्लाद नगर में गुंडागर्दी का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। एक युवती का दूसरे समुदाय के युवक ने अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी लगने पर मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगने लगी। मामला तूल पकड़ने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस वारदात को लेकर लोगों में आक्रोश है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रह्लाद नगर में एक सीमेंट व्यापारी के यहां पर जमील निवासी सरूरपुर काफी दिनों से नौकरी करता था। जमील तीन बच्चों का पिता है। मंगलवार को प्रह्लाद नगर से एक युवती लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि जमील ही युवती का अपहरण करके ले गया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है, इसकी जानकारी पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
इसकी सूचना पर लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने युवती की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन सुराग नहीं लगा।
आरोपी के गांव में भी पुलिस पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की तलाश जारी है। हालांकि तनाव की कोई बात नहीं है।
प्रह्लाद नगर का विवादों से पुराना नाता
मेरठ के प्रह्लाद नगर में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी का मामला किसी से छिपा नहीं है। पिछले दिनों इस मामले को लेकर क्षेत्र में सांप्रदायिक टकराव बढ़ गया था। शासन ने खुफिया तंत्र सक्रिय किया। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की घोर लापरवाही खुलकर सामने आई।
मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब वर्ग विशेष के लोगों की गुंडागर्दी से परेशान कुछ लोगों द्वारा पलायन की घोषणा करने की चर्चाएं फैलने लगीं। जैसे-तैसे मामले को संभाला जा सका।
कई जनप्रतिनिधियों ने समय-समय पर यहां आकर हालातों का जायजा लिया और शासन को इससे अवगत कराया। बमुश्किल हालातों को संभाला जा सका। इसमें वर्ग विशेष के लोगों का भी सहयोग लिया गया। मंगलवार को फिर एक बार क्षेत्र के हालात में तनाव पैदा हो गया।
जमील को जल्द करेंगे गिरफ्तार
पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी हैं। आरोपी जमील को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लेगी। पुलिस जमील के साथियों की तलाश में भी जुटी है। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी