{"_id":"597eb7ba4f1c1ba1458b47d9","slug":"witness-eyewitness-throws-acid-on-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए गवाही देने जा रहे पिता पर तेजाब फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए गवाही देने जा रहे पिता पर तेजाब फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने तेजाब फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नया गांव के विशाल हत्याकांड में चश्मदीद गवाह उसके पिता संजय सिंह पर बाइक सवार तीन युवकों ने तेजाब फेंक दिया। घटना के वक्त सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी संजय सिंह के साथ था। तेजाब की जलन महसूस होते ही वह खेत के किनारे नाली के पानी में कूद गए। गांव वाले उन्हें लेकर थाने पहुंचे और वहां से उन्हें उपचार के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी पास के गांव पेद्दा के रहने वाले हैं और विशाल की हत्या में शामिल पक्ष के बताए जा रहे हैं। रविवार सुबह संजय सिंह एक सुरक्षाकर्मी के साथ जंगल में आए थे। सुरक्षाकर्मी लघुशंका के लिए चला गया, तभी संजय पर हमला हुआ। गत वर्ष 16 सितंबर को गांव पेद्दा में छेड़खानी को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया था। इसमें दूसरे समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। विधान सभा चुनाव के दौरान दस फरवरी को विशाल की हत्या कर दी गई थी, उसके पिता संजय भी घटना में घायल हुए थे। गांव पेद्दा के पूर्व प्रधान सईद इकबाल, नफीस, फुरकान, इफ्तेखार, अकबर, हनीफ, शमीम, अनीस आदि के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस केस की विवेचना सीबीसीआईडी कर रही है। पुलिस ने संजय सिंह की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी दे रखे हैं। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/