फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   winter will increase

दिन और रात के तापमान का अंतर हुआ कम, अभी और बढ़ेगा सर्दी का सितम

Wed, 22 Jan 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
winter will increase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सर्दी अपने चरम पर है। कोहरे और शीतलहर का जनजीवन पर व्यापक असर है। मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। थोड़ी देर के लिए धूप भी निकली, लेकिन बेअसर रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने के कारण सर्दी का सितम बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगामी दो-तीन दिन अभी मौसम सर्द ही बना रहेगा, शीतलहर का असर भी बढ़ेगा। हालांकि बुधवार को धूप निकलने के आसार हैं।
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गलन भरी सर्दी पड़ रही है। अमूमन जनवरी के अंतिम दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही सर्दी से राहत मिलने लगती है, लेकिन इस बार ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। बीते कई दिनों से जहां रात और सुबह को घने कोहरे की चादर तन जाती है, वहीं दिन में धूप भी नहीं निकल रही है। वहीं बूंदाबांदी भी ठंड के असर को बढ़ा रही है। जिसके कारण एक बार फिर अधिकतम तापमान 15 डिग्री के नीचे आ गया। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 24 घंटे में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा वहीं 24 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ भी बन रहा है, हालांकि इस बार यह कमजोर रहेगा।
विज्ञापन

फिर बढ़ा मेरठ का एक्यूआई
मौसम में उतार चढ़ाव के बीच मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स एक बार फिर से बढ़ गया है। चौबीस घंटे में एक्यूआई का लेवल पल्ल्लवपुरम में सबसे ज्यादा बढ़ा है। पल्लवपुरम में सोमवार को जहां 275 एक्यूआई था, वहीं मंगलवार को यह 375 हो गया। जबकि गंगागनर में 184 से बढ़कर 305, जयभीमनगर में 191 से बढ़कर 264 हो गया। जबकि मेरठ का औसत एक्यूआई 218 से बढ़कर 309 पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में सामान्य से नीचे चल रहा है तापमान
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक जनवरी के शुरुआती चार दिन को छोड़कर पूरे माह दिन का तापमान सामान्य से नीचे ही रहा है। इसके कारण सर्दी बढ़ रही है। इस समय भी तापमान 15 डिग्री से नीचे चल रहा है। ऐसे में जब अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर कम हो जाता है तो सर्दी भी बढ़ जाती है। मंगलवार को भी यही स्थिति रही।

रात के तापमान में आएगी गिरावट
24 से 48 घंटे में शीतलहर 15 से 18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। सुबह के समय कोहरा रहेगा और दिन में आंशिक बादल के साथ धूप निकलने के आसार हैं। अभी सर्दी का असर बना रहेगा साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।- डा. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed