फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter torture continues, all schools closed till January 1

Meerut News: सर्दी का सितम जारी, एक जनवरी तक सभी स्कूल बंद

Tue, 27 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Winter torture continues, all schools closed till January 1
सर्दी का सितम जारी, एक जनवरी तक सभी स्कूल बंद
विज्ञापन

मोदीपुरम। सर्दी का सितम जारी है, बर्फीली हवाओं से दूसरे दिन भी कंपकंपी छूटती रही। सर्दी का सितम बढ़ने से दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा और मौसम बदल रहा है। सुबह के समय भी घना कोहरा छाया हुआ था। जिस कारण हाईवे पर वाहन स्वामियों को लाइट जलानी पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड ऐसे ही बनी रहेगी। वहीं, ठंड के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी बोर्ड के कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में एक जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। दो जनवरी 2023 से स्कूल सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक यथा समय में खुलेंगे। जिन स्कूलों में प्री बोर्ड, प्रैक्टिकल परीक्षाएं या अन्य परीक्षाएं चल रही हैं, वे चलती रहेंगी। यह आदेश जनपद के सभी बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड, मदरसा, संस्कृत बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगा।
इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ती जा रही है। सर्दी का असर पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ा है। रविवार के बाद सोमवार को भी सर्दी का हाल ऐसा ही था, सुबह के समय कोहरा छाया हुआ था और फिर दिन में बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी में शहरवासी कांपते हुए नजर आए। रविवार का दिन इस सीजन में सबसे ठंडा था, जबकि सोमवार को भी दूसरे दिन मौसम सबसे सर्द रहा है। मौसम कार्यालय ने अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम रहा है जबकि रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मंगलवार को भी सर्दी पूरे चरम पर रहेगी और दिन का तापमान 15 डिग्री से कम रहेगा सुबह के समय कोहरा भी दिखाई देगा।
विज्ञापन

000
अधिकतम न्यूनतम तापमान में कम अंतर से बढ़ती है ठंड
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम हो जाता है तो सर्दी का असर ज्यादा बढ़ जाता है। रविवार और सोमवार को मौसम में यह परिवर्तन दिखाई दिया। दोनों में अंतर कम होने के चलते सर्दी का असर ज्यादा रहा। दिन में थोड़ी देर के लिए निकली धूप भी बेअसर दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पहाड़ों की तरह से पड़ रही ठंड
मोदीपुरम। अमर उजाला ने 13 दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी कि 21 दिसंबर से वेस्ट यूपी में ठंड का असर बढ़ जाएगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते कड़ाके की ठंड शुरू हुई है। 15 दिसंबर तक ठंड का असर कम था लेकिन इसके बाद से लगातार ठंड बढ़ रही है और अब ठंड पूरे चरम पर पहुंच गई। अभी नए साल तक ठंड से राहत के आसार नहीं है।

000
सात दिन का तापमान
इस वर्ष गत वर्ष
तारीख अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम
20 18.7 9.2 20.8 3.3
21 18.3 8.6 21.0 2.8
22 17.0 8.4 22.8 3.2
23 18.2 6.4 22.3 4.0
24 19.3 8.6 22.0 5.0
25 13.4 7.4 22.2 4.5
26 14.0 7.0 19.2 7.0
-----------------------------------------
000
हवाओं के चलने से प्रदूषण से राहत
मोदीपुरम। दिन में चल रही बर्फीली हवाओं से प्रदूषण में काफी राहत चल रही है। रविवार के बाद सोमवार को भी मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 177 दर्ज किया गया है। इसके अलावा सबसे ज्यादा मुजफ्फरनगर का 302 दर्ज किया गया है जबकि जयभीमनगर 123 गंगानगर 140 और पल्लवुरम 268 और बेगमुपल 230 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed