फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter seasons most foggy day of west up in Meerut today

पश्चिमी यूपी में सीजन का सबसे घना कोहरा, शून्य हुई दृश्यता, सर्द मौसम ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल   

Mon, 04 Feb 2019 10:16 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 04 Feb 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Winter seasons most foggy day of west up in Meerut today
fog
पश्चिमी यूपी में मौसम ने फिर एक बार करवट बदल ली है। रविवार को जहां दिन भर मौसम सर्द रहा। वहीं सोमवार सुबह को घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर लोग बेहद कम नजर आए तो हाईवे पर चलने वाले वाहनों को लाइट जलाकर रोड से गुजरना पड़ रहा था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 5 और 6 फरवरी को बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन


यूपी के मेरठ में रविवार को दिन में निकली धूप भी शीतलहर के आगे बेअसर साबित हुई। रात करीब दो बजे इतना घना कोहरा पड़ा कि विजिबिलिटी शून्य हो गई। यह इस सीजन का सबसे अधिक कोहरा बताया गया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर अभी जारी रहेगा। पहाड़ों पर पिछले एक सप्ताह से रुक रुककर हो रही बर्फबारी के बीच मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है। रविवार दोपहर निकली धूप से कोई ज्यादा राहत नहीं मिली। वहीं, पिछले दो दिनों से शहर में दिन और रात में प्रदूषण का असर बढ़ा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.6 डिग्री और रात के तापमान में .2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे, तो रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर है। सोमवार सुबह कोहरे के आसार है। 5 और 6 फरवरी को बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed