फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   winter collection market ready

विंटर कलेक्शन से सजा बाजार, फैशन भी रहेगा बरकरार

Tue, 24 Oct 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 24 Oct 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
winter collection market ready
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सर्दी में अब स्टाइल और फैशन से कोई समझौता नहीं होगा। ठंड भगाने के लिए कपड़ों का लबादा ओढ़कर घूमने की भी चिंता नहीं रहेगी। क्योंकि बाजार स्टाइलिश विंटर कलेक्शन सज चुका है। जो स्टाइल को बरकरार रखते हुए ठंड की छुट्टी कर देगा। शॉपिंग मॉल्स के साथ गारमेंट शोरूम पर गर्म कपड़ों की नई रेंज का डिसप्ले शुरू हो गया है। त्योहार निकलने के बाद लोगाें ने गर्म कपड़ों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। शहर में सेंट्रल मार्केट, सदर, आबूलेन, बांबे बाजार, शारदा रोड, बेगमपुल बाजार में ग्राहक भी पहुंचने लगे हैं। 

विज्ञापन


क्रोशिया, कश्मीरी व गुजराती वर्क की मांग
कोल्ड शोल्डर, ऑफ शोल्डर, हॉल्टर नैक, वीनैक, बोट नैक हर तरह के डिजायन व कट्स विंटर कलेक्शन में मौजूद हैं। लंबे ऊनी कपड़ों के अलावा छोटे ऊनी कपड़े, उनके साथ पहनने के लिए इनर, जैगिंग्स, शॉर्टस व स्टाकिंग्स हैं। मनचाही ड्रेस अब ऊनी कपड़े में उपलब्ध हैं। केवल सफेद, ग्रे और काले रंग में मिलने वाले ऊनी कपड़ों में हर तरह का रंग और डिजायन है। कपड़ों को और फैशनेवल बनाने के लिए उन पर बीड्स, सीपी, मिरर, पमपम का काम है। क्र ोशिया की कढ़ाई व लेस टैपिंग के अलावा कश्मीरी एवं गुजराती कढ़ाई वाले कोट, जैकेट, टोपी व कुर्तियां हैं। इन्हें युवतियां काफी पसंद कर रही हैं। कंट्रास्ट रंगों की विशेष मांग है। 
विज्ञापन


मेल, फीमेल दोनों कलेक्शन खास 
सर्दियों के कलेक्शन में हर आयु, वर्ग का ख्याल रखा गया है। महिलाओं, पुरुषों के साथ बच्चों के लिए खास किड्स कलेक्शन हैं। बच्चों के लिए जंप सूट, मंकी सूट, कोट, जैकेट, टीशर्ट, टॉप, फ्रॉक, स्कर्ट, टोपियां, मफलर, दस्ताने व मोजे हैं। युवतियों के लिए ओवरकोट, लांग कोट, जैकेट, क्र ोशिया के काम से बने मफलर, टोपियां, टॉप, कोल्ड शोल्डर टॉप, ऑफ शोल्डर टॉप, प्लाजो, पैंट्स, लांग स्कर्ट, जैगिंग्स, लांग कुर्ती, शॉर्ट कुर्ती, शॉर्ट कोट, हुड आदि है। युवाओं के लिए पुलोवर, टीशर्ट, टोपियां, कोट, जैकेट, हाफ जैकेट, स्ट्रेट कोट, हैरम, कुर्ते आदि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मैचिंग का रखा खास ख्याल
विंटर कलेक्शन में भी मैचिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। वूलन स्कर्ट, टॉप, टीशर्ट, हुड, वूलन प्लाजो, कोट, जैकेट के साथ मैच करती स्ट्रिंग्स, स्टोल्स, मफलर, हैट, दस्ताने और स्कार्फ हैं। वूलन बेल्ट के साथ हैंडबैग्स और पर्स पर भी क्रोशिया का काम है। जूट और ऊन के बने हैंडबैग्स, हैट व बेल्ट को आराम से किसी भी कपड़े पर मैच करके पहन सकते हैं। मोजे, जूतियां, मोजरी, बेल्ट, बैग्स, दस्ताने व टोपियों से लेकर अन्य एसेसरीज में मैचिंग का विशेष ख्याल रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed