फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   winner of bubul in race deepa in long jump

दौड़ में बुलबुल, लंबी कूद में दीपा विजयी रहीं

Mon, 03 Feb 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
winner of bubul in race deepa in long jump
दौड़ में बुलबुल, लंबी कूद में दीपा विजयी रहीं
विज्ञापन

लावड़। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में रविवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल फौजी, चेयरपर्सन पति मौ. हारुन, सभासद सुभाष सैनी ने किया। मौ. हारून ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। आज देहात से निकली प्रतिभाएं विश्व पटल पर चमक रहीं हैं। नेहरू युवा केंद्र के एनवाईवी रविंद्र कुमार ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में बुलबुल चौधरी प्रथम, शगुन द्वितीय व शालू तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में दीपा प्रथम, प्रेरणा द्वितीय व लक्ष्मी तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में 1600 मी. दौड़ में अक्षय ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय व पिंटू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में पबला की टीम विजेता रही। वालीबॉल के मुकाबले में सरसवा गांव की टीम ने चरला गांव की टीम को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों को एडवोकेट रोहित सैनी ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। राशित अल्वी, रिहान मलिक, रविकांत, अमरीश, मनोज तालियान, वर्षा शर्मा, स्वाति, अजय कुमार व रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed