...जन्नत की यह तस्वीर कश्मीर न देंगे, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में बुधवार की रात मेला पंडाल में देशभक्ति कार्यक्रम एक शाम भारत माता के नाम आयोजित किया गया। जिसमें वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के सदस्यों ने देशभक्ति से ओतप्रोत हैरतअंगेज प्रस्तुति देकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह व प्रांतीय अध्यक्ष परवेंद्र सिंह शेखावत ने दीप प्रज्ज्वलित तथा नारियल तोड़कर किया। रॉकी मित्तल, बसंत सिंह गहलोत, योगी जयनाथ, अमित चौहान, प्रधान कालूराम, दिनेश फौजी और अमित धीमान ने मशाल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। देव राणा, भावना शर्मा, नीलू राणा, विकास शर्मा, नीरज राणा, अमर प्रताप सिंह राणा, चौधरी शेषपाल, शाहिल मेहरा, विक्रांत, सूर्यकांत सिंह, दीपक सक्सेना, जरनैल सिंह, आशु शर्मा, विजय पुंडीर, मयंक त्यागी, शिवम राणा, राजेश शर्मा, मनोज सिंघल आदि ने भारत माता व भगत सिंह प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।
युवाओं में देशभक्ति का उत्साह पैदा किया
सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम में रॉकी मित्तल ने न हिंदू से पंगा लेना, नंगी तलवार है हिंदू गऊ काटना छोड़ो, क्यों न समझ तुम्हें आता, कृष्ण मुरारी रोए गऊ बेचारी, देश का नायक नरेंद्र भाई तथा नोटबंदी एवं आतंकवाद के विरुद्ध अपनी हैरतअंगेज प्रस्तुति से नंगी तलवारों के साथ प्रदर्शन कर युवाओं में देशभक्ति का उत्साह पैदा कर दिया। मार्शल आर्ट के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश आर्य की टीम ने मार्शल आर्ट के कारनामों द्वारा अपने शरीर पर कई कुंतल लोहे के हथोड़े से तुड़वाने व कीलो पर लेटकर बॉडी पर दर्जनों लोगों को चढ़ाने के दृश्य ने राष्ट्रभक्तों में जोश भर दिया। वीर हुकमचंद राज द्वारा मेरा रंग दे बसंती चोला गीत पर भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव के फांसी वाले भावुक दृश्यों से पूरा पंडाल गूंज उठा। जन्नत की यह तस्वीर कश्मीर न देंगे, ये माटी सभी की कहानी कहेगी, याद रखना भूल न जाना भगत सिंह तथा खतरों के खिलाड़ियों द्वारा शिवा अघोरी ग्रुप के नेतृत्व में हैरतअंगेज कांच और ट्यूब लाइट अपने सिर पर फोड़ने तथा खून से लथपथ दृश्यों ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। संचालन कर रहे विजयकांत चौहान ने राष्ट्रभक्तों को अखंड समृद्ध शक्तिशाली, नशामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचार, अत्याचार, आतंकवाद व गोहत्या मुक्त भारत बनाने का संकल्प कराया।