{"_id":"5d44a61f8ebc3e6cda5e80f2","slug":"will-increase-the-pride-of-the-tiranga-everyone-will-say-maa-tujhe-pranam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ाएंगे तिरंगे की शान, सब कहेंगे मां तुझे प्रणाम अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ाएंगे तिरंगे की शान, सब कहेंगे मां तुझे प्रणाम अभियान
Sat, 03 Aug 2019 02:37 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम की बैठक में भाग लेते शहर के लोग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम का 11वां आयोजन इस बार भी पूरे जोश और उत्साह के साथ शुरू हो रहा है। कार्यक्रम की तैयारी के लिए शुक्रवार को अमर उजाला के मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभिनव अभियान को सफल बनाने व जन-जन तक पहुंचाने के लिए सहयोग देंगे। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय आयोजन के प्रचार प्रसार के साथ ही वह 15 अगस्त की सुबह शहर के चौराहों, बाजारों में ठीक 10 बजे एकत्र होकर सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लेंगे। महिला मोर्चा की सदस्यों ने कहा कि वे सभी तीज क्वीन व बाइक रैली में शामिल होंगी। युवा मोर्चा ने कहा कि हर सदस्य बाइक रैली में तिरंगा लेकर व हेलमेट पहनकर भाग लेगा।
बैठक में ये भी रहे मौजूद
अमर उजाला के मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित प्रधान कार्यालय में हुई बैठक में संजीव गुप्ता, पवन भारद्वाज, निशान गर्ग, दीपांशु वशिष्ठ, तुषार गुप्ता, गौरव गोयल, अमित शर्मा, विकास जैन, अमित गोयल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
होर्डिंग लगवाकर करेंगे प्रचार
कैंट सहित शहर के अन्य इलाकों में भी होर्डिंग, बैनर लगवाकर अभिनव अभियान का प्रचार कराएंगे। 15 अगस्त को चौराहों पर रुककर सामूहिक राष्ट्रगान में सहयोग देंगे। - सत्यप्रकाश अग्रवाल, कैंट विधायक
विज्ञापन
चौराहों पर करेंगे सजावट
बाइक रैली में युवा मोर्चा का सदस्य भाग लेगा और चौराहों को सजावट कराकर प्रचार में सहयोग देंगे। - मुकेश सिंघल, भाजपा महानगर अध्यक्ष
हर बाइक पर होगा तिरंगा
10 अगस्त को होने वाली बाइक रैली में युवा मोर्चा का हर सदस्य बाइक पर तिरंगा और सिर पर हेलमेट लगाकर शामिल होगा, ताकि पूरे शहर तक अभियान को पहुंचाया जा सके। - वीनस शर्मा भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष
रंगोली से सजाएंगे शहर
बाइक रैली में महिला मोर्चा की सभी बहनें सफेद सूट, केसरिया जैकेट व हरा दुपट्टा व केसरिया पगड़ी पहनकर शामिल होंगी। चौराहों पर रंगोली भी सजाएंगी। - वर्षा कौशिक भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष
कार्यक्रमों में करेेंगे भागेदारी
महिला मोर्चा की सभी बहनें मिलकर शहर के 11चौराहों पर रंगोली बनाएंगी। तीज क्वीन प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़कर भाग लेंगी। संजना रस्तोगी भाजपा महिला मोर्चा महानगर महामंत्री
स्कूलों में होंगे आयोजन
स्कूली छात्रों को अभियान से जोड़ने के लिए स्कूल में जाकर आयोजन की जानकारी देंगे। शहर ही नहीं देहात से भी महिला मोर्चा की बहनें चौराहों पर रुककर राष्ट्रगान करांएगी। - जैनब भाजपा महिला मोर्चा महानगर मंत्री
होर्डिंग से करेंगे प्रचार
शहर के सभी कारोबारी व व्यापारियों के साथ मिलकर होर्डिंग व बैनर लगवाकर प्रचार कराएंगे। 100 होर्डिंग लगवाकर अभियान का प्रचार करेंगे। - नीरज मित्तल संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष
राष्ट्रगान में लेंगे हिस्सा
भाजपा के सभी 11 मंडलों के सदस्य, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर अपने मंडल में आने वाले चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान कराएंगे व चौराहों की सजावट भी करेंगे। - संजय त्रिपाठी महानगर महामंत्री
प्रचार में करेंगे सहयोग
पहल एक प्रयास संस्था से जुड़ा हर सदस्य व भाजपा का हर सदस्य अभियान को सफल बनाने में सहयोग देगा। प्रचार सामग्री, चौराहों की सजावट व सभाओं के जरिए अभियान का प्रचार करेंगे। - अमित शर्मा, मीडिया प्रभारी
होर्डिंग से करेंगे प्रचार
फूलबाग कालोनी व पूरे सूरजकुंड में होर्डिंग लगाकर अभियान का प्रचार करेंगे। सामूहिक राष्ट्रगान में पूरा सहयोग देंगे। - अंशुल गुप्ता पार्षद
कंकरखेड़ा में करेंगे प्रचार
कं करखेड़ा के पूरे इलाके में प्रचार सामग्री से प्रचार कराएंगे। राष्ट्रगान में भी सहयोग देंगे। - राजेश खन्ना पार्षद
बेगमपुल पर करेंगे स्वागत
साकेत के दोनों चौराहों पर सजावट व सामूहिक राष्ट्रगान में सहयोग देंगे। होर्डिंग व बैनर से प्रचार भी करेंगे। बाइक रैली का बेगमपुल पर स्वागत करेंगे। - ललित नागदेव पार्षद
सभी करेंगे सहयोग
कैंट के सभी चौराहों पर तिरंगे से सजावट करेंगे। साथ ही बाइक रैली, अभियान के प्रचार व सामूहिक राष्ट्रगान में सदस्य पूरा सहयोग देंगे। - गौरव गोयल भाजपा नेता