देवर ने लूटी विवाहिता की आबरू, पति ने भेजा तलाक का नोटिस, पीड़िता ने पुलिस से मांगा इंसाफ
मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है। यहां एक महिला ने दुष्कर्म व तीन तलाक के मामले में अपनी देवर व पति के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि रविवार को उसके देवर ने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इस घटना की जानकारी जब उसने अपने पति को दी तो उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक का नोटिस भेज दिया।
एसएचओ जितेंद्र कुमार के अनुसार गांव धनडेड़ा निवासी विवाहिता ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी मेइनुद्दीन ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट की। महिला का पति दिल्ली की एक मस्जिद में इमाम है। घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं था।
एसएचओ के अनुसार महिला के पति ने इस घटना के बाद पत्नी को तीन तलाक का नोटिस भेजा है। विवाहिता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/