फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife of bank manager missing in Meerut for several days was found with engineer in Gurugram

UP: कई दिन से लापता बैंक मैनेजर की पत्नी गुरुग्राम में इंजीनियर संग मिली, थाने पहुंचकर बोली-मैं ससुराल नहीं..

Sat, 20 Aug 2022 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Aug 2022 01:07 PM IST
सार

मेरठ के शताब्दीनगर में एक सप्ताह से लापता चल रही बैंक मैनेजर की पत्नी को पुलिस ने गुरुग्राम से उसके इंजीनियर प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला को जब पुलिस ने पति के साथ भेजना चाहा तो उसने ऐसी बात कह दी कि पति और पुलिस दोनों ने माथ पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Wife of bank manager missing in Meerut for several days was found with engineer in Gurugram
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शताब्दीनगर निवासी बैंक मैनेजर पिछले एक सप्ताह से लापता चल रही थी। वहीं पत्नी को ढूंढ-ढूंढकर पति परेशान हो चुका था। आखिरकार उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस हरकत में आई और विवाहिता को सप्ताह बाद गुरुग्राम से बरामद कर लिया है। पुलिस विवाहिता को ढूंढकर वापस तो ले आई लेकिन पति के सामने पत्नी ने ऐसी बात कह दी कि पति और पुलिस दोनों ने माथा पकड़ लिया। हालांकि पुलिस ने बाद में महिला को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

विज्ञापन


दरअसल, शताब्दीनगर के एक व्यापारी का बेटा एक सरकारी बैंक में मैनेजर है। पुलिस के मुताबिक करीब एक सप्ताह पूर्व बैंक मैनेजर ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। इसके बाद वह ब्रह्मपुरी के रहने वाले प्रेमी के साथ गुरुग्राम चली गई।
विज्ञापन


पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। महिला के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला को छिपाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। अनहोनी की आशंका भी जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आवारा सांड़ों का आतंक: मुजफ्फरनगर में पटक-पटक कर ली किसान की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

जानकारी के अनुसार पति की मारपीट से परेशान होकर पत्नी अपने ब्रह्मपुरी निवासी इंजीनियर प्रेमी के साथ गुरुग्राम चली गई थी। पुलिस ने गुरुग्राम से महिला को बरामद कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने पति से परेशान होकर प्रेमी के साथ जाने की बात कबूल की है। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और पति को बुलाकर उसके साथ भेजना चाहा, लेकिन  उसने पति संग जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।

परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी कर दिया था। परतापुर थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए और सीडीआर निकलवाई तो महिला गुरुग्राम में मिली।

पति ने तंग किया तो प्रेमी को किया फोन
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि ब्रह्मपुरी के रहने वाले प्रेमी ने शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद उसकी गुरुग्राम में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी लग गई थी। महिला इंजीनियर के संपर्क में थी, पुलिस को महिला ने बताया कि जब वह पति से परेशान हो गई, तब उसने इंजीनियर को कॉल कर सभी बातें बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed