फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife murdered her husband for Boyfriend in Meerut, Police arrested the accused

यूपी: प्रेमी संग मिलकर पति की कातिल बनी पत्नी, 20 घंटे की भीतर ही मोबाइल ने खोल दिए सारे राज

Sun, 03 Nov 2019 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Nov 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered her husband for Boyfriend in Meerut, Police arrested the accused
मृतक प्रदीप का फाइल फोटो बाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शनिवार को एचएच-58 स्थित वेदव्यासपुरी में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। पीड़ित परिवार ने पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मात्र 20 घंटे बाद ही वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। आगे जानें आखिर कैसे एक  बेवफा पत्नी ने प्रेमी के लिए पति को उतरवा दिया मौत के घाट: -

विज्ञापन

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) पुत्र सूरजमल वेदव्यासपुरी स्थित नीलकंठ कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। शनिवार शाम सात बजे प्रदीप शोभापुर में परिवार के लोगों से मिलकर आ रहा था। नीलकंठ में घर के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रदीप कुमार को घेर लिया और गोलियां बरसा दी। इससे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेशाम हुई वारदात पर लोगों का गुस्सा फूट गया। लोगों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूरजमल का आरोप है कि उनके बेटे प्रदीप की पत्नी के एक युवक से अवैध संबंध थे। पत्नी और प्रेमी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी थी।

प्रदीप की हत्या में पत्नी को नामजद कराया गया। इसके चलते पुलिस की जांच भी उलझ गई। चश्मदीद लोगों ने बताया कि बाइक पर दो बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर प्रदीप की हत्या कर फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने रंजिश का रिकॉर्ड भी खंगाला। इस मामले को लेकर देर रात तक थाने में गहमागहमी रही। 

एसओ टीपीनगर दिनेश चंद के मुताबिक जनवरी 2019 में शोभापुर निवासी नितिन ने प्रेमिका के साथ टीपीनगर में आकर खुदकुशी कर ली थी। नितिन और प्रदीप गहरे दोस्त थे। इस मामले में प्रदीप पर आरोप लगे थे।

पुलिस इसी बिंदु पर जांच करने में जुटी थी। तभी प्रदीप के पिता सूरजमल थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि प्रदीप की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के मोबाइल को खंगाला तो पूरा माजरा सामने आ गया। 

Wife murdered her husband for Boyfriend in Meerut, Police arrested the accused
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

प्रदीप ने भी प्रेम प्रसंग में महिला से शादी की थी। वह होटल में काम करता था जहां उसकी मुलाकात महिला से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी का एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इस बात को लेकर प्रदीप का अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था।

इसके चलते वह शोभापुर से टीपीनगर आकर यहां रहने लगे थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला प्रेमी से शादी कर चुकी थी और पहले पति प्रदीप को रास्ते से हटाना चाहती थी। इसलिए उसने प्रेमी संग मिलकर साजिश रची और उसकी हत्या करवा दी।

प्रदीप अपने भाई और बहन से छोटा था। प्रदीप की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed