फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife had killed Irshad together with lover

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी इरशाद की हत्या

Mon, 07 Nov 2022 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Wife had killed Irshad together with lover
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी इरशाद की हत्या
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। पिठलोकर गांव में ससुराल में आए इरशाद (32) की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलाया किया है। पुलिस के मुताबिक इरशाद की पत्नी नूरजहां ने ही प्रेमी सुहेल के साथ मिलकर इरशाद की हत्या की थी। उसका तकिये से मुंह दबाया गया था। दोनों ने वारदात को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया और शव को फंदे से लटका दिया था। इरशाद की मौत करीब ढाई माह पहले हुई थी। परिजनों की आशंका पर डीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया था। इसके बाद की गई छानबीन के आधार पर इन दोनोें आरोेपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बुढ़ाना थानाक्षेत्र के जौला गांव निवासी इरशाद ढाई महीने पहले पिठलोकर में पत्नी को लेने आए थे। यहां संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई थी। नूरजहां और उसके मायके वालों ने इरशाद के परिजनों को आत्महत्या की बात कही। उस समय शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद इरशाद के परिवार के लोगों को मायके पक्ष की ओर से कुछ जानकारियां मिलीं और शक बढ़ने पर उन्होंने इरशाद की हत्या की आशंका जताई। परिजनों की मांग पर डीएम ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की स्थिति सामने आई। इसके बाद पुलिस ने शक होने पर नूरजहां को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के मुताबिक नूरजहां ने मायके में पड़ोसी सुहेल के साथ संबंध होना बताया। उसने बताया कि सुहेल के साथ मिलकर इरशाद की तकिये से मुंह दबाकर हत्या की गई। नूरजहां से पूछताछ के बाद आरोपी सुहेल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed