फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife done wrong with husband, police officers were shocked at muzaffarnagar

यूपी: पत्नी ने पति के साथ किया ऐसा कांड, जानकर पुलिस अफसर भी हैरान

Thu, 02 Aug 2018 07:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 02 Aug 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
Wife done wrong with husband, police officers were shocked at muzaffarnagar
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। जानिए आखिर पत्नी ने क्यों काटा अपने पति का गुप्तांग?

विज्ञापन


ये है मामला
यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर की है। यहां एक साल पूर्व पति की दूसरी शादी कराने वाली महिला ने पहले नशीली चाय पिलाई और फिर रात में बेसुध सोए पति का गुप्तांग छुरी से काटकर अलग कर दिया। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त छुरी भी बरामद कर ली है। पति द्वारा दूसरी पत्नी को अधिक समय दिए जाने की नाराजगी को घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी यूनुस पुत्र रहीसूद्दीन का निकाह करीब 18 साल पूर्व हरियाणा के सोनीपत जनपद के गांव नागल कलां निवासी शायदा से हुआ था। वर्तमान में दोनों के चार बेटियां भी हैं। यूनुस की बहन शबनम ने बताया कि करीब एक साल पूर्व शायदा ने खुद ही बिजनौर निवासी रेशमा नामक तलाकशुदा महिला से पति यूनुस की दूसरी शादी कराई थी। दूसरी शादी के बाद से यूनुस की दोनों पत्नियां अलग-अलग मकानों में रह रहीं हैं। 

शबनम के मुताबिक, पिछले कुछ दिन से शायदा व यूनुस के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह अपना अधिकांश वक्त दूसरी पत्नी के साथ ही गुजारता था। मिमलाना रोड पर ही ढाबे पर काम करने वाला यूनुस मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे घर लौटा, जिसके बाद शायदा के साथ उसका झगड़ा हुआ। काफी देर तक कहासुनी होने के बाद शायदा ने पति को नशे की गोलियां मिली चाय बनाकर दी, जिसे पीते ही यूनुस बेसुध होकर सो गया। शबनम के अनुसार सुबह करीब 4.30 बजे शायदा ने छुरी उठाई और बेसुध सोए यूनुस की गुप्तांग काटकर अलग कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल ले गए।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी शायदा को गिरफ्तार कर मौके से छुरी व यूनुस की खून सनी पैंट भी बरामद कर ली है। यूनुस की बहन शबनम ने ही भाभी शायदा के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed