{"_id":"637690adb0a3a1347e146102","slug":"wife-did-not-return-from-maternal-home-husband-hanged-himself-modipuram-news-mrt614102769","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sat, 19 Nov 2022 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:14 PM IST
सार
Meerut News : पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में नंदपुरी निवासी व्यक्ति ने पत्नी के मायके से नहीं लौटने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। पत्नी बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। युवक काफी समय से एक बीमारी से भी ग्रस्त था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
दिनेश (47) पुत्र भागचंद अपने परिवार के साथ नंदपुरी में रहता था। उसका काफी समय से पत्नी से विवाद चल रहा था। जिस कारण महिला दोनों बच्चों के साथ मायके आगरा में रह रही थी। युवक ने कई बार महिला को ससुराल से लाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने पति के पास आने से मना कर दिया था। इसी बीच युवक एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह युवक काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला। शक होने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। युवक का शव देखकर पड़ोसियों की चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा
कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।